DDU University: शिक्षक दिवस की थीम पर आधारित है यह मासिक पत्रिका, जानिए छात्रों ने कैसे दिया नया आयाम?
Gorakhpur News: दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका "साहित्य विमर्श" के 11वें संस्करण का विमोचन विश्वविद्यालय की कुलपति, प्रोफेसर पूनम टंडन द्वारा किया गया। यह विशेष संस्करण शिक्षक दिवस पर आधारित है और इसमें विभाग द्वारा दीक्षांत समारोह सप्ताह के अंतर्गत आयोजित की गई गतिविधियों को भी समाहित किया गया है।
इस अंक में छात्रों द्वारा शिक्षकों पर लिखी गई सुंदर कविताओं को विशेष रूप से सराहा गया है। विद्यार्थियों की इस अद्वितीय पहल को व्यापक प्रशंसा मिली है। उल्लेखनीय है कि अंग्रेजी विभाग यह पत्रिका प्रतिमाह प्रकाशित करता है, और यह इसका 11वां संस्करण है।

Gorakhpur News: DDU University के अंग्रेज़ी विभाग में पीएचडी में प्रवेश के लिए इस तिथि से होगा साक्षात्कार
इस पत्रिका के प्रत्येक अंक का संपादन विभाग के छात्र स्वयं करते हैं। इस संस्करण के संपादक तीसरे सेमेस्टर के विद्यार्थी आयुषी राव, सुधांशु राय, श्वेता उपाध्याय और कुशाग्र मिश्रा हैं। इन छात्रों ने अपने संपादन कौशल से इस अंक को एक नया आयाम दिया है।
अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष, प्रोफेसर अजय कुमार शुक्ला ने इस अवसर पर कहा, हमारे विभाग के छात्रों ने 'साहित्य विमर्श' को लगातार नए आयाम दिए हैं। यह पत्रिका न केवल उनके रचनात्मक विचारों को मंच प्रदान करती है, बल्कि उनके संपादन कौशल को भी निखारती है। मुझे गर्व है कि हमारे छात्र इस तरह की पहल कर रहे हैं और हर अंक में नए विचारों और विषयों के साथ सामने आ रहे हैं।
DDU University Gorakhpur: पीएचडी में प्रवेश के लिए मौखिक परीक्षा की तिथि घोषित, इस लिंक पर करें क्लिक
कुलपति ने छात्रों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि "साहित्य विमर्श" जैसी पत्रिका विश्वविद्यालय के अन्य विभागों के लिए भी एक प्रेरणा स्रोत है। ऐसे प्रयास विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए ज़रूरी होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications