DDU University Gorakhpur: पीएचडी में प्रवेश के लिए मौखिक परीक्षा की तिथि घोषित, इस लिंक पर करें क्लिक
Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2023) की लिखित परीक्षा के उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के मौखिक परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर इंटरव्यू के लिए अर्हता अर्जित करने वाले अभ्यर्थियों की मौखिक परीक्षा का कार्यक्रम शोध एवं विकास प्रकोष्ठ द्वारा जारी किया जाएगा।
कुल 34 विषयों में परिसर की 391 और महाविद्यालयों की फुलटाइम 413 सीटों के लिए प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा में पास अभ्यर्थियों का मौखिक परीक्षा 9 से 13 सितंबर के बीच संबंधित विभाग के द्वारा आयोजित की जाएगी।

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2023) की लिखित परीक्षा 29 और 30 जुलाई को संपन्न हुई थी और परिणाम 8 अगस्त की घोषित किया गया था। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी के साक्षात्कार की तिथि विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल www.dduguadmission.in पर उपलब्ध है।
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विष्वविद्यालय में इस वर्ष से आरंभ हुए बी फार्मा, डी फार्मा , एम एस (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), बीसीए(मशीन लर्निंग एंड डेटा साइंस) तथा बीसीए (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) के लिए प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि 5 सितंबर तक के लिए बढ़ा दी गई है। इन कोर्सेज के लिए प्रवेश परीक्षा 18 सितंबर को आयोजित होगी।












Click it and Unblock the Notifications