Gorakhpur News: DDU University नशा मुक्ति के लिए उठाएगा यह खास कदम

DDU University News Gorakhpur: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत एक सप्ताह का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अभियान की शुरुआत 26 जुलाई को कुलपति प्रो. पूनम टण्डन के मार्गदर्शन में किया जाएगा।

शासन के निर्देशानुसार "नशा मुक्ति अभियान" के अन्तर्गत विश्वविद्यालय व महाविद्यालयों में एन०एस०एस० के समस्त इकाईयों को इकाईवार विविध कार्यक्रम कराए जाने हैं। इसके अंतर्गत नशा मुक्ति पर व्याख्यान, जन जागरूकता रैली, नशाखोरी से होने वाले गम्भीर बीमारियों से सम्बन्धित वीडियो व फोटो का प्रर्दशन, स्वयंसेवकों को नशा मुक्ति केन्द्र का भ्रमण एवं विशेषज्ञों के सहयोग से काउसिलिंग का कार्य आदि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

ddu

उक्त जानकारी देते हुए एनएसएस समन्वयक डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया कि नशा मुक्ति अभियान के पहले दिन नशा मुक्ति व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता माननीया कुलपति जी द्वारा किया जाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारी गोरखपुर इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। नशा मुक्ति कार्यक्रम में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम के साथ ही नशा मुक्ति जागरूकता के लिए पंद्रह स्वयं सेवकों को ब्रांड एंबेसडर बनाया जाएगा। सभी कार्यक्रम अधिकारियों को विभिन्न कार्यक्रमों की ज़िम्मेदारी तय कर दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+