DDU University: परिणाम जारी होने के बाद बी फॉर्म- डी फॉर्म में प्रमाण पत्रों का सत्यापन और प्रवेश इस तिथि से
Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के बी फार्म तथा डी फॉर्म पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा के परिणाम आज घोषित कर दिए गए। प्रमाण पत्रों का सत्यापन और प्रवेश 30 सितंबर को होगा।
यह जानकारी देते हुए प्रवेश प्रकोष्ठ के समन्वयक प्रो हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि अभ्यर्थी अपना रिजल्ट विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल www.dduguadmission.in से डाउनलोड कर सकते हैं। दोनों ही पाठ्यक्रमों में 66-66 सीटें उपलब्ध हैं।

उन्होंने बताया कि प्रमाणपत्रों के सत्यापन , प्रवेश कार्यक्रम और फीस से संबंधित सभी विवरण अभ्यर्थी के परीक्षा परिणाम प्रपत्र पर उल्लिखित होंगे। इन्हीं निर्देशों के आधार पर निर्दिष्ट तिथि और समय पर अभ्यर्थी अपने समस्त अंक पत्रों, जाति ,वेटेज सहित सभी प्रमाण पत्रों के साथ विश्वविद्यालय परिसर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी भवन पर उपस्थित होंगे। निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित न होने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पर विचार नहीं किया जाएगा।
*"फार्मेसी के ये दोनों पाठ्यक्रम रोजगारपरक हैं और पूर्वांचल के युवाओं के लिए बेहद उपयोगी हैं। नवागत विद्यार्थियों का परिसर में स्वागत है। आशा है कि वे पूर्ण मनोयोग से अपनी कक्षाओं में उपस्थित होंगे।"* प्रो पूनम टंडन, कुलपति












Click it and Unblock the Notifications