'थैंक यू सीएम सर..' जब बिहार व गुजरात से आए बच्चों को मुख्यमंत्री ने किया दुलार, देखें Video
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह गुरु गोरक्षनाथ की पूजा अर्चना के बाद मंदिर परिसर का भ्रमण किया। चुनावी व्यस्ताओं के बीच सीएम रविवार को शांत और रिलेक्स नजर आए। सीएम शनिवार शाम गोरखपुर पहुंचे।
मंदिर परिसर का किया भ्रमण
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सर्वप्रथम अपनी परंपरागत दिनचर्या का पालन करते हुए ब्रम्ह मुहूर्त में गुरु गोरक्षनाथ की विधि विधान से पूजा अर्चना की। इसके बाद वह मंदिर परिसर का भ्रमण करने निकल गए।

बच्चों को किया दुलार
इस दौरान गोरखनाथ मंदिर के मुख्य गेट के पास भारी संख्या में लोग अपने पीठाधीश्वर का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही सीएम वहां पहुंचे लोगों का उत्साह देखने योग्य था। सीएम भी लोगों को देख रुक गए। उनका अभिवादन स्वीकार किया। इसके साथ ही पास खड़े बच्चों को उन्होंने बुलाया और दुलार किया। सीएम ने उन्हें टॉफी और चॉकलेट दी। इसके साथ ही उनका हाल जाना।
बिहार व गुजरात से आए लोगों से मिले सीएम
इसी दौरान मंदिर दर्शन करने आए बिहार व गुजरात के लोगों से सीएम योगी ने मुलाकात की। उनका अभिवादन स्वीकार किया। बिहार व गुजरात के लोगों ने सीएम योगी से यहां आने की वजह बताई। इसके साथ ही बताया कि किस तरह बिहार व गुजरात में भी उनकी लोकप्रियता बढ़ी है।
Recommended Video
{document1}












Click it and Unblock the Notifications