गोरखपुर- बस्ती मंडल में बदलेगा मौसम का मिजाज, होगी बारिश, जानिए पूरी अपडेट
Gorakhpur Basti Weather Update News Uttar Pradesh: गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। सभी की नजर बारिश पर टिकी है। आइए एक नजर डालते हैं गोरखपुर बस्ती मंडल के मौसम पर। हम जानेंगे बारिश की कब है संभावना और हीट वेव कब रहेगा। सभी आकड़ें मौसम विभाग के मुताबिक हैं।
गोरखपुर
गोरखपुर जिले में 18 मई को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं 19 मई को न्यूनतम तापमान 29 व अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। 20 मई को 29 व 44 डिग्री सेल्सियस, 21 मई को 28 व 44 डिग्री सेल्सियस व 22 मई को 28 व 42 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना हैं। वहीं 21 व 22 मई को हल्कि बारिश हो सकती है।

देवरिया
देवरिया में 19 मई को 32 व 45 डिग्री सेल्सियस , 20 मई को 35 व 43.8 डिग्री सेल्सियस, 21 मई को 33.4 व 42.9 डिग्री सेल्सियस व 22 मई को 30.8 व 39.6 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। कुछ दिन आकाश में बादल छाए रहेंगे।
कुशीनगर
कुशीनगर जिले में मौसम के मिजाज की बात करें तो 19 को 28 व 43 डिग्री सेल्सियस, 20 मई को 28 व 43 डिग्री सेल्सियस 21मई को 28 व 43 डिग्री सेल्सियस, 22 मई को 27 व 42 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। इसके साथ ही 21मई व 22 मई को हल्कि बारिश के आसार हैं।
महराजगंज
महराजगंज में 19 मई को 27 व 42 डिग्री सेल्सियस, 20 मई को 27 व 43 डिग्री सेल्सियस 21मई को 28 व 42 डिग्री सेल्सियस, 22 मई को 26 व 41 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।
बस्ती
बस्ती में मौसम का मिजाज कुछ इस तरह है कि 19 मई को 32.5 व 45.2 डिग्री सेल्सियस, 20 मई को 34.1 व 43.8 डिग्री सेल्सियस, 21 मई को 33.1 व 43.7 डिग्री सेल्सियस व 22 मई को31.4 व 41.2 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। संतकबीरनगर व सिद्धार्थनगर में भी तापमान इसी के आसपास रहने के आसार हैं।












Click it and Unblock the Notifications