UGC NET 2024: यूजीसी नेट परीक्षा रद्द होने पर छात्रों में आक्रोश, कहा- 'परीक्षाओं का मजाक बन कर रह गया है'
UGC NET 2024 Cancelled News Gorakhpur Uttar Pradesh: एनटीए पर परीक्षा में लापरवाही का आरोप लगा है। इसके चलते 18 जून को आयोजित यूजीसी-नेट परीक्षा को पेपर लीक होने की आशंका के चलते रद्द कर दिया गया है। परीक्षा रद्द होने के बाद वन इंडिया हिंदी ने नेट परीक्षा देने वाले छात्रों से बातचीत की ।
गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के छात्र आशुतोष ने कहा कि नेट की परीक्षा मैंने भी दी थी। पेपर अच्छा हुआ था लेकिन रद्द होने की खबर से मै आश्चर्यचकित हूं। यह हित में नहीं है। वहीं अंग्रेजी की छात्रा सुमन कहती हैं कि इस बार नेट का पेपर अच्छा हुआ था। मैं काफी समय से तैयारी कर रही थी। बार बार परीक्षाओं का रद्द होना किसी भी छात्र के हित में नहीं है।

डीडीयू के छात्र आलोक कहते हैं कि जैसे ही मुझे यह जानकारी हुई की परीक्षा रद्द हो गयी है मुझे तो विश्वास ही नहीं हुआ । फिर मैंने अपने दोस्त को मिलाया उसने भी कहा कि हां परीक्षा निरस्त हो गयी है। तब जाकर विश्वास हुआ। सरकार को इन पर रोक लगानी चाहिए।
यूजीसी नेट परीक्षा रद्द करने को लेकर शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि 19 जून को यूजीसी को गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले भारतीय साइबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर (I4C) की राष्ट्रीय साइबर अपराध खतरा विश्लेषण इकाई से परीक्षा को लेकर कुछ जानकारियां मिली. जिनसे प्रथम दृष्टया संकेत मिलता है कि परीक्षा की सुचिता से समझौता हुआ है.शिक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखकर बताया कि परीक्षा प्रक्रिया में उच्च स्तर की पारदर्शिता और पवित्रता सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा मंत्रालय ने यूजीसी नेट 2024 रद्द करने का फैसला किया है।












Click it and Unblock the Notifications