Gorakhpur News: DDU University की छात्रा को अमेरिकन कंपनी 'माय जॉव कोऑपरेशन' ने इस खास पैकेज पर किया नियुक्त
Deen Dayal Upadhyay University News Gorakhpur: दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग की शोध छात्रा रही राधा अमेरिकी की प्रतिष्ठित कंपनी माय जॉव कोऑपरेशन में क्रिएटिव कंटेंट क्रिएटर नियुक्त हुई हैं। माय जॉव कोऑपरेशन कंपनी ने कंटेंट क्रिएशन से जुड़ी जॉब के लिए 10 लाख का सालाना पैकेज देगी। एक साइंटिफिक पब्लिशर्स के रूप में यूएसए की माय जॉव कोऑपरेशन कंपनी साइकोलॉजी से सम्बन्धित रिसर्च आदि के लिए कंटेंट क्रिएटर का भी कार्य करती है।
डॉ राधा मद्धेशिया ने 2020 में मनोविज्ञान विभाग से पीएचडी की उपाधि प्राप्त किया है। उन्होंने मनोविज्ञान विभाग की प्रो. अनुभूति दूबे के निर्देशन में क्रॉस कल्चरल साइकोलॉजी विषय में शोध किया, जिसमें नेपाली समुदाय के लोगो को विशेष रूप से फोकस किया गया था।

विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा की इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. पूनम टण्डन जी ने बधाई दिया और कहा कि वैश्विक कंपनियों में विश्वविद्यालय छात्रों का प्लेसमेंट होने से संस्थान का गौरव बढ़ा है। किसी भी शिक्षण संस्थान की रैंकिंग इस बात पर भी निर्भर करती है कि उससे पासआउट छात्रों का प्लेसमेंट कितना है। ग़ोरख़पुर विश्वविद्यालय से पढ़े विद्यार्थियों की ओर अमेरिकी कंपनियों का आकर्षण अत्यंत सुखद है।
मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. धनंजय कुमार ने डॉ राधा की उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी और कहा कि मनोविज्ञान के शोधार्थियों के लिए जॉब का यह एक नया अवसर है।
मनोविज्ञान विभाग की पूर्व अध्यक्ष एवं डीएसडब्ल्यू प्रो. अनुभूति दूबे ने बधाई देते हुए कहा कि मनोविज्ञान विषय में गंभीरता से शोध और अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों के अनेक बेहतर संभावनाएँ हैं। डॉ. राधा एक मेहनती छात्रा है और उन्होंने अपने पीएचडी कार्य के दौरान नेपाल में भारतीय प्रवासियों और भारत में नेपाली प्रवासियों के मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण के विषय पर काम किया। स्तरीय पत्रिकाओं एवं पुस्तकों में अपना शोध पत्र एवं अध्याय प्रकाशित कराए हैं। पीएचडी के दौरान और उसके बाद हुए पब्लिकेशन्स के आधार पर उन्हें यह अवसर प्राप्त करने में सहायता मिली है।
डॉ राधा की इस उपलब्धि पर कुलसचिव प्रो. शान्तनु रस्तोगी, अल्यूमिनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो. एन के शुक्ला समेत अनेक शिक्षकों एवं पूर्व छात्रों ने बधाई दी है।












Click it and Unblock the Notifications