गोरखपुर विश्वविद्यालय और एचडीएफसी बैंक ने किया एमओयू, अभ्यर्थियों को होगा यह फायदा
Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और एचडीएफसी बैंक ने प्रशासनिक भवन स्थित कमेटी हॉल में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया।
एमओयू पर हस्ताक्षर कुलपति प्रो. पूनम टंडन तथा एचडीएफसी बैंक के सर्किल हेड गोरखपुर अजय गुप्ता की उपस्थिति में हुआ। विश्वविद्यालय की वेबसाइट, प्रवेश एवं नियुक्ति पोर्टल को एचडीएफसी के टेक्निकल तथा वित्तीय सहयोग से तैयार किया गया है।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने विश्वविद्यालय के नवनिर्मित नियुक्ति पोर्टल पर आवेदन करने की प्रक्रिया की शुरुआत की। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि विश्वविद्यालय की नियुक्ति पोर्टल को एचडीएफसी के सहयोग से विकसित किया गया है। नियुक्ति पोर्टल पर आज से आवेदन पत्र लिंक को लाइव किया जा रहा है, जिसके माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।

नियुक्ति पोर्टल के द्वारा अभ्यर्थियों के एपीआई की गणना उनके द्वारा भरे गए डाटा के आधार पर स्वतः होगा, जिसे स्क्रीनिंग सह इवैल्यूएशन समिति ऑनलाइन माध्यम से जांच करेगी। इस पोर्टल का लॉग इन संबंधित विभागाध्यक्ष तथा रिक्रूटमेंट सेल के पास होगा। नियुक्ति की संपूर्ण प्रक्रिया पूरी तरह से पेपरलेस होगी, अभी तक केवल शुल्क ही ऑनलाइन लिया जा सकता था। यह पूरी तरह यूजर फ्रेंडली है, जिससे अभ्यर्थियों को सुविधा के साथ साथ नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता भी आएगी।
Gorakhpur: DDU University में जल्द शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया, नए पीएचडी अध्यादेश 2024 को कुलाधिपति की मंजूरी
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने विश्वविद्यालय की वेबसाइट, नियुक्ति तथा प्रवेश पोर्टल को विकसित करने में तकनीकी तथा वित्तीय सहयोग के लिए एचडीएफसी को धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय कुलसचिव प्रो. शांतनु रस्तोगी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो अनुभूति दूबे, निदेशक आईक्यूएसी प्रो सुधीर श्रीवास्तव सहित अधिष्ठाता व विभागाध्यक्ष गण तथा एचडीएफसी बैंक जोनल हेड मनोज राय, क्लस्टर हेड श्री सुधीर गुप्ता, ब्रांच हेड गौरव पांडेय, एरिया हेड अश्वनी श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
{document1}












Click it and Unblock the Notifications