Gorakhpur News: मर्चेंट नेवी कर्मी ने साझा किए थे पाकिस्तानी महिला से गोपनीय तथ्य, अब होगी यह कार्रवाई
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के पिपराइच के रहने वाले मर्चेंट नेवी कर्मी के आईएसआई और हनी टैप मामले में एटीएस को अहम सुराग मिले हैं। यह प्रमाणित हो चुका है कि कर्मी ने पाकिस्तानी महिला को देश की गोपनीय सूचनाएं दी हैं। एटीएस ने केस दर्ज कर गहराई से मामले की छानबीन शुरु कर दी है।
जांच में यह पता चला है कि इस कर्मी के पाकिस्तानी महिला से संपर्क थे। इतना ही नहीं इसने महिला के बातए लोगों को पैसे भुगतान करने का काम भी किया है।
एटीएस के विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि एटीएस ने केस दर्ज कर रविवार का रिमांड भी ले लेगी। इस रिमांड में मर्चेंट नेवी संग पूछताछ में गोवा जाने के बाद वहां हनी ट्रैप के तहत पाकिस्तानी महिला के संपर्क में आने की कहानी पूछी जाएगी।

महिला अचानक से गायब होने के बाद मर्चेंट नेवी कर्मी भी गोवा से गोरखपुर से आ गया। एटीएस इसी आधार पर गोरखपुर आकर मर्चेंट नेवी कर्मी ो को हिरासत में ले लिया और पूरे रैकेट को लेकर पूछताछ करने लगी
ऐसे में एटीएस को संभावना है कि पाकिस्तानी महिला के संपर्क में आकर मर्चेंट नेवी ने देश के इन महत्वपूर्ण सकनाओं की जानकारी तो नहीं साझा कर दी। एटीएस सूत्रों ने बताया कि रिमांड में एटीएस इन बिंदुओं को लेकर भी पूछताछ करेगी। नी ट्रैप में फंसाई महिला की तलाश अब एटीएस सोशल मिडिया के आईपी एड्रेस से करेगी। क्योंकि, महिला अचानक से कुछ महीने पहले गायब हो गई।












Click it and Unblock the Notifications