UP: गोरखपुर जोन के 27.41लाख मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, जानिए किस जिले में कितने हैं वोटर

UP Nagar Nikay Chunav में गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया व कुशीनगर जिलों में मतदाताओं की कुल संख्या 27.41 लाख है। जो प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

nikay

UP Nagar Nikay Chunav News Gorakhpur: उत्तर प्रदेश प्रदेश नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। प्रदेश में पहले चरण में चार मई को मतदान होना है। इसमें गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया व कुशीनगर जिले भी शामिल हैं। ये चारों जिले गोरखपुर जोन के अंतर्गत आते हैं। इन जिलों में मतदाताओं की कुल संख्या 27.41 लाख है। ये मतदाता ही प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। जहांं सर्वाधिक मतदाता गोरखपुर जिले में हैं वहीं सबसे कम मतदाता महराजगंज जिले में हैं। आइए जानते हैं किस जिले में कितने मतदाता हैं।

गोरखपुर
गोरखपुर नगर निगम है। जहां कुल 80 वार्ड व 11 नगर पंचायत हैं। सिर्फ नगर निगम की बात करें, तो कुल 10.48 लाख वोटरों में करीब 40 फीसदी महिला वोटर हैं। इनमें 5.75 लाख पुरुष और 4.72 लाख महिला वोटर हैं। नगर निगम के 80 समेत पूरे नगर निकाय में कुल 256 वार्ड हैं। वहीं पूरे जिले में 13.68 लाख वोटर हैं। जिसमें 7.43 लाख पुरुष तो 6.23 लाख महिला वोटर हैं।

देवरिया
देवरिया जिले में कुल 5 लाख 76 हजार मतदाता है। जिसमें जिसमें 2 लाख 70 हजार 2 सौ 21 पुरुष और 2 लाख 37 हजार 3 सौ 82 महिला मतदाता शामिल हैं। यहां 2 नगरपालिका व 15 नगर पंचायतों के लिए वोट डाले जाएंगे। जिले भर में कुल 261 वार्ड हैं। मतदान के लिए जिले भर में 197 मतदान केंद्र और 585 मतदेय स्थल बनाते गये हैं।

कुशीनगर कुशीनगर जिले में मतदाताओं की कुल संख्या 549384 है। जिसमें 285419 पुरुष व 263565 महिला मतदाता शामिल हैं। यहां 13 निकायो में 235 वार्ड हैं। जिले में तीन नगरपालिका और 10 नगर पंचायतें हैं। 271 मतदान केंद्र व 611 मतदेय स्थल बनाए गये हैं।

महराजगंज जिले के 11 में से 10 निकायों में होने वाले अध्यक्ष व सभासद पद के चुनाव के लिए जिले में अब कुल 2,47,801 मतदाता चिह्नित हुए हैं। इस बार नगर पालिका महराजगंज में सर्वाधिक व नगर पंचायत घुघली में सबसे कम मतदाता हैं। जिले में तीन नगरपालिकाएं व आठ नगर पंचायत हैं। ऐसे में इस बार नगर पालिका महराजगंज व नौतनवां तथा नगर पंचायत आनंदनगर, निचलौल, घुघली, सौनौली के साथ ही नए निकाय बने पनियरा, परतावल, चौक व बृजमनगंज में भी चुनाव कराया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+