Gorakhpur News: सातवें खेल-कूद प्रतियोगिता का हुआ समापन, ये रहे विजेता

Gorkhpur News: पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ (नरसा) के तत्त्वावधान में 21 से 23 मार्च, 2025 तक सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम, गोल्फ कोर्स एवं रेलवे प्रेक्षागृह, गोरखपुर में चल रहे सातवें खेल-कूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के तीसरे एवं अन्तिम दिन 23 मार्च, 2025 को रेलवे प्रेक्षागृह, गोरखपुर में समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता एवं उपविजेता टीमों तथा विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को महाप्रबंधक सुश्री सौम्या माथुर ने पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। इस समारोह में ओवर ऑल चैम्पियनशिप की ट्राफी, मुख्यालय गोरखपुर को प्राप्त हुयी।

महाप्रबंधक, सौम्या माथुर ने पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह के अवसर पर कहा कि इस तरह के वार्षिक कार्यक्रम से खेल की भावना का विकास होता होता है। इन तीन दिनों में सभी ने खुशी के साथ भाग लिया। हमारे समाज में जैसे होता है कि समारोह में पूरा परिवार एक साथ होता है। इसी तरह इस आयोजन में रेल अधिकारी एवं उनके परिवार के लोग आए एवं स्वस्थ मनोरंजन किया। पिछले दिनों प्रयागराज मेला के आयोजन में जो प्रेशर रहा वह यहां रिलीज हो गया। इस आयोजन में जैसे जुनून एवं प्रतिभा आप सबने दिखाया वैसा ही जुनून एवं प्रतिभा रेल के कार्यों में भी आप दिखायें। जीवन में सफल होने के लिये यह बहुत जरूरी है। इस आयोजन में जैसे आप सब मुस्कुरा रहे थे, वैसी ही मुस्कुराहट पूर्वोत्तर रेलवे को दें, जिससे पूर्वोत्तर रेलवे भी मुस्कुराता रहे। उन्होंने कहा कि रेलवे अधिकारियों एवं उनके परिवारजनों ने बड़े उत्साह से भाग लेकर इस कार्यक्रम का आनन्द लिया। उन्होंने कहा कि रेलवे के इस तरह के कार्यक्रम से सभी को खुशी मिलती है तथा प्रतियोगिता से एक अच्छा मैसेज जाता है।

indian railway

Indian Railway: गोरखपुर- सम्बलपुर और बनारस-पटना एक्सप्रेस के रेक संरचना में हुआ बदलाव
मंडल रेल प्रबन्धक, लखनऊ गौरव अग्रवाल ने नरसा के अध्यक्ष अभय कुमार गुप्ता, महासचिव पंकज कुमार सिंह एवं उनकी टीम को इस आयोजन के लिये तथा इस आयोजन में अपना सहयोग प्रदान करने वाले अन्य सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि हम सब अपने प्रतिदिन के कार्यों से अलग होकर एक अच्छा समय गुजारे। ऐसे आयोजन से बच्चे अपनी छिपी प्रतिभा को सामने ला पाते हैं।

इस दौरान वाकाथन पुरूष वर्ग (50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग) में कुमार सुरेन्द्र शर्मा ने प्रथम, नीलमणि ने द्वितीय तथा ए.के.गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाकाथन पुरूष (50 वर्ष से कम आयु वर्ग) में अनीश यादव ने प्रथम, राहुल यादव ने द्वितीय तथा ओंकार सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला (50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग) में अनुपमा को प्रथम, छवि गुप्ता को द्वितीय तथा श्रुति अग्रवाल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी प्रकार महिला वर्ग (50 वर्ष से कम आयु वर्ग) में दिव्या सिंह को प्रथम, प्रतिमा कुशवाहा को द्वितीय तथा पारिजात सतपथी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

गोल्फ में 9 होल्स में डी. के. खरे को ग्रास विनर, रोहित राज गुप्ता को नेट विनर एवं एम.के. अग्रवाल को लॉगेस्ट ड्राइव का खिताब मिला। पुरूषों के चिपिंग फ्री इंट्री में मनोज श्रीवास्तव, रजत प्रिय एवं विनीत कुमार श्रीवास्तव को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान का पुरस्कार प्राप्त हुआ। महिलाओं के 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पुटिंग फ्री इंट्री में वीभा सिंह को प्रथम तथा मोनिका श्रीवास्तव को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। 50 वर्ष से कम आयु वर्ग में पारिजात को प्रथम, पूजा खरे एवं श्वेता यादव को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।

टेबल टेनिस के बालिका एकल वर्ग (12 वर्ष से कम आयु) में आराध्या शर्मा को प्रथम, यशिका को द्वितीय, बालक एकल वर्ग( 12 वर्ष तक आयु) में वीराज सिंह को प्रथम एवं प्रान्जल शर्मा को द्वितीय, बालिका एकल (21 वर्ष तक आयु वर्ग) में आदिति यादव को प्रथम एवं आराध्या शर्मा को द्वितीय, बालक एकल (21 वर्ष तक आयु वर्ग) में विराज सिंह को प्रथम एवं नोमान अहमद को द्वितीय, टेबल टेनिस पुरूष एकल (50 वर्ष आयु वर्ग तक) में राजेश कुमार गुप्ता को प्रथम एवं दीपक कुमार को द्वितीय महिला एकल (50 वर्ष आयु वर्ग तक) में आरती वर्मा को प्रथम एवं अंकिता गंगवार को द्वितीय तथा पुरूष एकल (50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग) मंे डी.के. खरे को प्रथम एवं विनीत कुमार श्रीवास्तव को द्वितीय तथा पुरूष डबल (50 वर्ष तक आयु वर्ग) दीपक कुमार एवं अवनीश एस. यादव को प्रथम तथा यशवीर सिंह एवं बालेन्द्र पाल को द्वितीय, मिक्स डबल में आरती वर्मा एवं ओंकार सिंह को प्रथम तथा आराध्या शर्मा एवं यशवीर सिंह को द्वितीय स्थान मिला।

कैरम के बालिका एकल (12 वर्ष से कम आयु वर्ग) में प्रत्यूषा मौर्या को प्रथम एवं काशवी गंगवार को द्वितीय, बालक एकल (12 वर्ष से कम आयु वर्ग) में आदित्य कुमार को प्रथम, समर्थ सचान को द्वितीय, बालिका एकल (21 वर्ष तक) में मुक्ता मेहरा को प्रथम, आदिति यादव को द्वितीय, बालक (21 वर्ष तक) में मोहम्मद नोमान को प्रथम एंव मोहम्मद असद को द्वितीय, पुरूष डबल (21 वर्ष से अधिक आयु वर्ग) मंे लईक अहमद एवं आमिर खान की जोड़ी को प्रथम तथा यशवीर सिंह एवं रजत प्रिय की जोड़ी को द्वितीय, महिला डबल (21 वर्ष से अधिक आयु वर्ग) मंे डा. शशि बाला नाग एवं मानसी सिंह की जोड़ी को प्रथम तथा प्रतिमा कुशवाहा एवं निधि सिंह की जोड़ी को द्वितीय, पुरूष एकल में लईक अहमद को प्रथम एवं राजेश कुमार गुप्ता को द्वितीय, महिला एकल में श्वेता यादव को प्रथम एवं अनुपमा गुप्ता को द्वितीय, मिश्रित डबल में लईक अहमद एवं अन्नपूर्णा गुप्ता को प्रथम तथा रजत प्रिय एवं प्रतिमा कुशवाहा को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।

शतरंज बालिका वर्ग (12 वर्ष आयु तक) में ईशानी मौर्या को प्रथम, कासवी गंगवार को द्वितीय, बालक वर्ग (12 वर्ष आयु तक) में कृयांश वत्स को प्रथम, आदित्या को द्वितीय एवं वीराज सिंह को तृतीय, बालिका वर्ग (21 वर्ष आयु तक) में यशिका प्रताप सिंह को प्रथम तथा मुक्ता मेहरा को द्वितीय, बालक वर्ग (21 वर्ष आयु तक) में नोमान अहमद को प्रथम, अशद अहमद को द्वितीय तथा अर्नव प्रकाश को तृतीय, शतरंज महिला वर्ग (21 वर्ष से अधिक आयु) में अदिती वर्मा को प्रथम, किरन पाण्डेय को द्वितीय तथा अंकिता गंगवार को तृतीय, शतरंज पुरूष वर्ग (21 वर्ष से अधिक आयु ) में पंकज कुमार सिंह को प्रथम, निकुंज सक्सेना को द्वितीय तथा शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय एवं आरती गुप्ता को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

बैडमिन्टन बालक एकल (12 वर्ष से कम आयु वर्ग) में समरथ सचान को प्रथम, रूद्रांश प्रताप सिंह को द्वितीय, बालिका एकल (15 वर्ष से कम आयु वर्ग) में मुक्ता मेहरा को प्रथम एवं वान्या सिंह को द्वितीय, बालक एकल (15 वर्ष से कम आयु वर्ग) में आदित्य मेहरा को प्रथम एवं विराज सिंह को द्वितीय, महिला युगल में (50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग) में श्वेता यादव को प्रथम तथा ज्योति को द्वितीय, पुरूष युगल में (50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग) में डा. फहीम अहमद को प्रथम तथा अनिल कुमार को द्वितीय, पुरूष डबल में (50 वर्ष आयु तक) में श्री डॉ. फहीम अहमद एवं अनिल कुमार की जोड़ी को प्रथम तथा डी. के. खरे एवं के.वी.वी. सत्यनारायन की जोड़ी को द्वितीय, पुरूष डबल वर्ग (50 वर्ष आयु से अधिक) में नदीमुल हक एवं अभिषेक रजक की जोड़ी को प्रथम तथा पंकज कुमार सिंह तथा राजेश कुमार गुप्ता की जोड़ी को द्वितीय, पुरूष सिंगल वर्ग (50 वर्ष तक आयु) में आर.के.गुप्ता को प्रथम तथा अभिषेक रजक को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।

वालीबाल पुरूष वर्ग में मुख्यालय के धर्मेश कुमार खरे, डा. फहीम अहमद, पंकज कुमार सिंह, राजेश कुमार गुप्ता, अभिनेश कुमार, सुरजभान, उत्कर्ष मिश्रा, नृपेन्द्र प्रताप सिंह, नदीमुल हक की टीम विजेता रही तथा लखनऊ के भूवनेश सिंह, अंकित सचान, धनजय मिश्रा, राहुल यादव, प्रमोद कुमार, आमिर खान, अविनीश एस. यादव, सुनील कुुमार सिंह, दीपक कुमार, भानु प्रकाश डहेरी तथा बलराम की टीम उपजेता रहीं।

क्रिकेट के पुरूष वर्ग मंे लखनऊ को विजेता एवं वाराणसी को उपविजेता का पुरस्कार प्रदान किया गया।
महिलाओं के बॉस्केट द बॉल में अंकिता गंगवार को प्रथम, पूजा खरे को द्वितीय एवं प्रतिमा कुशवाहा तृतीय स्थान पर रहीं।
मेंहदी प्रतियोगिता में अंजनी सिंह को प्रथम, अनुकृति सिंघल को द्वितीय एवं सुमन को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। रंगोली प्रतियोगिता में अनुकृति को प्रथम, अंजनी सिंह को द्वितीय एवं मोनिका पाठक को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सोलो सांग में श्रीवल्लि को प्रथम तथा रोहित त्रिपाठी को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। ग्रुप सांग के अन्तर्गत कौव्वाली में प्रथम स्थान वाराणसी को एवं द्वितीय स्थान लखनऊ को प्राप्त हुआ। बच्चों के ग्रुप सांग में प्रथम स्थान पर केसवी गंगवार, मृगांका गंगवार, वर्तिका मिश्रा, अधृत श्रीमिका सक्सेना तथा तृतीय स्थान विराज, अक्षांश एवं समर्थ सचान रहे। फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अक्षांश श्रीवास्तव ने तथा द्वितीय स्थान केशवी श्रीवास्तव ने प्राप्त किया। स्किट-बिग ब्लू गेम में डी.के. खरे, अजितेन्द्र त्रिपाठी, माधुरी, पंकज कुमार सिंह, आनन्द ऋषि श्रीवास्तव, डा. नुपूर श्रीवास्तव, ओंकार सिंह, हरिहर कुमार, मनोज कुमार श्रीवास्तव एवं सतेन्द्र कुमार की टीम प्रथम स्थान पर रही जबकि मनीष गंगवार, नीतू, सुमन, पवन, मनीष वर्मा, ओंकार सिंह, जगदीप, निकुज एवं राकेश की टीम द्वितीय स्थान पर रहीं।

थ्री लेग रेस (कपल) में ओंकार सिंह एवं आरती वर्मा को प्रथम, संदीप एवं हर्षिता को द्वितीय तथा अंकित सचान एवं स्मृति को तृतीय, बालक वर्ग के सेक रेस में रूद्रांश को प्रथम, आदित्य मेहरा को द्वितीय, वीराज सिंह को तृतीय, बच्चों के लेमन रेस (10 वर्ष तक आयु वर्ग) में केशवी गंगवार को प्रथम, आदित्या यादव को द्वितीय, ओजस्वी सिंह को तृतीय, लेमन रेस (10 वर्ष से अधिक आयु वर्ग) में आदित्य मेहरा को प्रथम, नोमान को द्वितीय, अदिती यादव को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया।
महाप्रबन्धक सुश्री सौम्या माथुर ने पुरस्कार वितरण के उपरान्त आयोजित इस ''7वीं'' आफिसर्स वार्षिक स्पोर्टस एवं कल्चरल मीट वर्ष-2024-25 के समापन की घोषणा की। समारोह का संचालन महासचिव/नरसा एवं मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+