NER: विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार के लिए HRMS अवार्ड मॉड्यूल पर अधिसूचना जारी, देखें लिंक
Gorkhpur News: पूर्वोत्तर रेलवे पर 70वें विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार (वी.आर.एस.पी.)-2025 (रेल सप्ताह समारोह) के अन्तर्गत क्षेत्रीय रेल स्तर पर उत्कृष्ट कार्य सम्पादन करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित करने हेतु एच.आर.एम.एस. अवार्ड मॉड्यूल पर अधिसूचना जारी कर दी गई है।
पुरस्कार हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा ई-सेल्फ नॉमिनेशन किये जाने की अन्तिम तिथि 31
मार्च, 2025 है। इस पुरस्कार हेतु एच.आर.एम.एस. अवार्ड मॉड्यूल के माध्यम से मुख्यालय, मंडल, कारखाना एवं मंडलेत्तर इकाइयों के अधिकारी एवं कर्मचारी ई-सेल्फ नॉमिनेशन 31 मार्च, 2025 तक कर सकते हैं। एक अधिकारी कर्मचारी का नॉमिनेशन निम्नलिखित श्रेणियों में से केवल एक ही श्रेणी में किया जा सकता है।

- नव अभिनव प्रयोग (इनोवेशन्स)/प्रक्रिया/कार्य पद्धति से खर्च में कटौती, उत्पादन में सुधार,
आयात विकल्प इत्यादि।
- रेल सम्पत्ति एवं जान-माल के सुरक्षा के परिप्रेक्ष्य में उत्कृष्ट कार्य।
- रेल राजस्व में वृद्धि, बिना टिकट यात्रा एवं चोरी की घटनाओं को रोकने की दिशा में विशेष
प्रयास।
- संरक्षा, सुरक्षा, परिचालन में सुधार, बेहतर अनुरक्षण तथा परिसम्पत्तियों (एसेट्स) के बेहतर उपयोग
की दिशा में किये गये उत्कृष्ट कार्य।
- रिकॉर्ड समय में पूर्ण की गई परियोजनाओं के परिप्रेक्ष्य में।
- राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन।
- किसी अन्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य सम्पादन।
विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार हेतु ई-सेल्फ नॉमिनेशन से पूर्व आवेदक एच.आर.एम.एस. अवार्ड मॉड्यूल
डैशबोर्ड पर उपलब्ध यूजर्स मैनुअल को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ लें। ई-सेल्फ नॉमिनेशन से पूर्व यह अवश्य
सुनिश्चित कर लें कि नाम, पदनाम, विभाग, मंडल, इकाई सही हो तथा आवेदक अपने नियंत्रक अधिकारी
का विवरण (एच.आर.एम.एस. आई.डी./नाम) अवश्य अंकित करें। आवेदक द्वारा इस पुरस्कार हेतु
एच.आर.एम.एस. अवार्ड मॉड्यूल के अनुसार ई-सेल्फ नॉमिनेशन में नॉमिनी का नाम एवं पद द्विभाषी
होगा तथा विस्तृत विवरण जैसेः ई-मेल आई.डी., वर्तमान पद एवं अधिकतम पिछले 05 वर्ष में धारित पद
का उल्लेख किया जाये। एच.आर.एम.एस. अवार्ड मॉड्यूल के माध्यम से निर्धारित कॉलम में 1,000
कैरेक्टर का प्रशस्ति हो। प्रशस्ति 31 दिसम्बर, 2024 तक के लिये होना चाहिये। प्रशस्ति में किस श्रेणी के
अन्तर्गत नॉमिनेशन किया जा रहा है, उसके सम्बन्ध में किये गये उत्कृष्ट कार्यों का उल्लेख हो। गलत
अथवा अधूरे नॉमिनेशन को निरस्त माना जायेगा।
DDU University: विकसित भारत युवा संसद के लिए चयनित हुए विश्वविद्यालय के छात्र
समूह-'ग' एवं 'घ' श्रेणी के कर्मचारियों एवं कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड (जे.ए.जी.)/सेलेक्शन ग्रेड (एस.जी.) तक
के अधिकारी, जिन्होंने उत्कृष्ट कार्य किया हो, वह ई-सेल्फ नॉमिनेशन कर सकते हैं। सेलेक्शन ग्रेड
(एस.जी.) के ऊपर के अधिकारी ई-सेल्फ नॉमिनेशन न करें।
विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार सहायता हेतु हेल्प डेस्क नम्बर (रेलवे एवं सी.यू.जी. नम्बर) 9794840058 है।
एच.आर.एम.एस. अवार्ड मॉड्यूल https://hrms.indianrail.gov.in/HRMS/login पर देखा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications