DDU University: विकसित भारत युवा संसद के लिए चयनित हुए विश्वविद्यालय के छात्र
DDU University Latest News Gorakhpur: युवा और खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित नोडल लेवल विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय कि ललित कला के शोधार्थी अभिषेक श्रीवास्तव ने गोरखपुर नोडल में प्रथम स्थान वहीं LLB तृतीय वर्ष के प्रकाश पाण्डेय ने सारण(बिहार) नोडल से प्रथम स्थान और बीए द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी सिद्धेश्वर ओझा ने बलिया नोडल से तृतीय स्थान के साथ विधानसभा में अपने विचार अभिव्यक्ति हेतु स्थान सुनिश्चित कर लिया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से 150 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था।
विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के इस उपलब्धि पर कुलपति ने विद्यार्थियों को बधाई दी एवं आगे के लिए शुभकामनाएं प्रेषित किया।भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा प्रायोजित ये कार्यक्रम, युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं और संसदीय कार्य प्रणाली की समझ विकसित करने में मदद करते हैं।

युवा मामले और खेल मंत्रालय का प्राथमिक कार्य युवाओं के व्यक्तित्व के विकास और उन्हें विभिन्न राष्ट्र निर्माण गतिविधियों में शामिल करना है. मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), नेहरू युवा केन्द्र संगठन, राष्ट्रीय युवा कोर आदि जैसे कई अन्य कार्यक्रम भी चलाए जाते हैं.












Click it and Unblock the Notifications