DDU University: विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों का वार्षिक एथलेटिक प्रतियोगिता 4 फरवरी से
Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के तत्वावधान में सत्र 2024-2025 की वार्षिक एथलेटिक प्रतियोगिता (एनुअल एथलेटिक मीट) का आयोजन 04.02.2025 से 06.02.2025 तक किया जाएगा।
इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों की महिला एवं पुरूष वर्ग में सामूहिक प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएंगी।
महाविद्यालय की टीम की प्रतिभागिता सुनिश्चित करने हेतु विस्तृत प्रविष्टियाँ (डिटेल इंट्री) दिनांक 28.01.2025 तक क्रीड़ा परिषद कार्यालय में भेजने का कष्ट करें। प्रतियोगिता से सम्बंधित नियमावली को ध्यान से देखें।

Gorakhpur News: DDU University और अमेरिकन यूनिवर्सिटी फॉर ग्लोबल पीस यूएसए के बीच हुआ यह समझौता,होंगे ये फायदे
इस वर्ष विश्वविद्यालय अपनी स्थापना की हीरक जयन्ती मना रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश, योगी आदित्यनाथ से निवेदन किया गया कि की वो मुख्य अतिथि के रूप में हमारा निमंत्रण स्वीकार करें। सभी से निवेदन है कि समय रहते प्रतियोगिता में अपनी टीम की सहभागिता सुनिश्चित करें।
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर परीक्षाओं का आज का दिन विद्यार्थियों की व्यापक सहभागिता के साथ संपन्न हुआ। कुल 97,722 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 97,528 ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 194 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित छात्रों में 72 छात्राएं और 122 छात्र शामिल थे।
विश्वविद्यालय द्वारा तीन पारियों में परीक्षाओं का आयोजन किया गया, जिनमें "इंट्रोडक्शन टू नाथपंथ" जैसे अनिवार्य प्रश्न पत्र के साथ हिंदी, वाणिज्य, विधि, संस्कृत, उर्दू और बीए एलएलबी के विभिन्न विषयों की परीक्षाएं शामिल थीं।
परीक्षाएं सुचारु और व्यवस्थित ढंग से आयोजित की गईं, जिससे विद्यार्थियों को उनके विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का अवसर प्राप्त हुआ।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों पर समुचित व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया, जिससे परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications