DDU University में शोध पात्रता परीक्षा RET के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, ये होंगे पात्र

DDU University RET Exam Latest News Hindi Gorakhpur Uttar Pradesh: कुलपति प्रो पूनम टंडन ने आज रेट 2024 की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का औपचारिक आरंभ करते हुए आशा व्यक्त की कि विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों को इस परीक्षा से ऐसे प्रतिभावान शोधार्थी मिलेंगे जो विश्वविद्यालय की शोध गुणवत्ता में योगदान करें।

आवेदन फॉर्म एवं विवरण विवि के प्रवेश पोर्टल www.dduguadmission.in पर उपलब्ध है।
प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो हर्ष सिन्हा ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन पंजीकरण की अंतिम तिथि 5 मार्च है।

ddu

रेट 2024 की आवेदन प्रक्रिया के द्वारा विभिन्न विषयों में रिक्त 1173 सीटों के लिए मार्च के अंतिम सप्ताह में परीक्षा आयोजित की जाएगी। परिसर की 495 पूर्णकालिक तथा 38 अंशकालिक सीटों के अलावा संबद्ध महाविद्यालयों में उपलब्ध 640 सीट आवेदन के लिए उपलब्ध हैं।

इस सत्र से परिसर तथा विश्वविद्यालय से संबद्ध राजकीय एवं अनुदानित महाविद्यालयों के सेवारत शिक्षकों के लिए 10 प्रतिशत सुपर न्यूमेरिक सीटों पर प्रवेश का प्रावधान किया गया है। ऐसे अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा से उन्मुक्ति दी गई है हालांकि उन्हें आवेदन हेतु ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।

केमिस्ट्री में सर्वाधिक 130 सीटें
केमिस्ट्री में सर्वाधिक 130 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। इसी तरह हिन्दी में 96, जूलॉजी में 79, एजुकेशन में 78 ,समाजशास्त्र में 72, कृषि संकाय के विभिन्न विषयों में 64, बॉटनी में 63, राजनीतिशास्त्र में 59, कॉमर्स में 51, भूगोल में 50 , अंग्रेजी में 48 , मनोविज्ञान में 45 , गणित में 42 , संस्कृत 37, अर्थशास्त्र में 33, प्राचीन इतिहास में 30, रक्षा अध्ययन में 29, विधि में 29, इतिहास में 28, भौतिकी में 27, दर्शन शास्त्र में 15, एमबीए में 14 तथा शारीरिक शिक्षा में 11 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा।

आवेदन की यह होगी अर्हता
पीजी में 55 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले ही रेट-2024-25 के लिए आवेदन कर सकेंगे। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों हेतु इसमें 5 प्रतिशत की छूट होगी। जेआरएफ और नेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को प्रवेश प्रक्रिया के दौरान भारांक मिलेगा। विदेशी अभ्यर्थियों को सुपरन्यूमेरिक कोटे से सीधा प्रवेश दिया जाएगा।
...
हमारे विश्वविद्यालय ने बीते वर्ष शोध के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट उपलब्धि और पहचान हासिल की है। हम अपने शोध योगदान को और अधिक गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उम्मीद है कि शोध पात्रता परीक्षा से विवि और महाविद्यालयों को श्रेष्ठ शोधार्थी मिलेंगे।
प्रो पूनम टंडन , कुलपति

ni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+