DDU University में आज होगा वैज्ञानिकों का जमावड़ा, होगा यह खास कार्यक्रम
DDU University Latest News In hindi Uttar Pradesh: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय द्वारा "I-KOAL 2025: International Conference on Knowledge Organization in Academic Libraries" का आयोजन 20-22 फरवरी 2025 को किया जा रहा है। यह सम्मेलन Library Professionals Association (LPA), New Delhi और केन्द्रीय पुस्तकालय दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न होगा।
सम्मेलन की थीम:
"डिजिटल युग में अभिनव पुस्तकालय प्रथाएं: विकसित भारत 2047 के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति के साथ तालमेल"
मुख्य अतिथि एवं अध्यक्षता
इस प्रतिष्ठित सम्मेलन की अध्यक्षता कुलपति प्रो. पूनम टंडन द्वारा की जाएगी।
इनॉग्रल सेशन (उद्घाटन सत्र) के मुख्य अतिथि प्रो. संजय श्रीवास्तव, कुलपति, मोतिहारी केंद्रीय विश्वविद्यालय होंगे और अपने विचार व्यक्त करेंगे।

वैलिडिक्टरी सेशन (समापन सत्र) के मुख्य अतिथि प्रो. एन. रहा, पूर्व निदेशक, राष्ट्रीय पुस्तकालय, भारत होंगे।
सम्मेलन से जुड़ी प्रमुख हस्तियां:
संरक्षक (Patrons):
प्रो. शांतनु रस्तोगी, प्रो-वाइस चांसलर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय
डॉ. आर. एन. मालवीय, अध्यक्ष, LPA, नई दिल्ली
सम्मेलन निदेशक (Conference Directors):
प्रो. अनुभूति दुबे, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय
डॉ. आनंद ए. झा, कोषाध्यक्ष, LPA एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण, चितकारा विश्वविद्यालय
संयोजक (Convener):
डॉ. सलेक चंद, महासचिव, LPA, नई दिल्ली
संगठन सचिव (Org. Secretaries):
डॉ. बिभाष के. मिश्रा, विश्वविद्यालय लाइब्रेरियन, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय
डॉ. कुशल नाथ मिश्रा, उप निदेशक, महायोगी गुरु श्री गोरक्षनाथ शोधपीठ, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय
डॉ. मनोज कुमार द्विवेदी, सहायक लाइब्रेरियन, महायोगी गुरु श्रीगोरक्षनाथ शोधपीठ, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय
अंतरराष्ट्रीय स्तर से इस सम्मेलन में विभिन्न देशों के पुस्तकालय विज्ञान विशेषज्ञ एवं शिक्षाविद भाग लेंगे, जिनमें डॉ. हाबिल जीन-चार्ल्स लामिरल, प्रोफेसर, यूनिवर्सिटी ऑफ स्ट्रासबर्ग, फ्रांस, तथा श्री इशियाका चिका तथा श्री हुसैनी मुशा नाइज़ीरिया से आ चुके हैं।
DDU University का अंग्रेजी विभाग हीरक जयंती समारोह पर आयोजित करेगा यह खास कार्यक्रम
सम्मेलन का उद्देश्य:
इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्देश्य डिजिटल युग में पुस्तकालय सेवाओं के आधुनिकीकरण, नवीनतम तकनीकों के उपयोग, भारतीय ज्ञान परंपरा नाथपंथ और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के अनुरूप विकसित भारत 2047 के लिए रणनीतियों पर चर्चा करना है। यह कार्यक्रम पुस्तकालय विज्ञान से जुड़े शोधार्थियों, शिक्षाविदों और पेशेवरों के लिए एक उत्कृष्ट मंच प्रदान करेगा।












Click it and Unblock the Notifications