गोरखपुर में बोले BJP सांसद रवि किशन, दावे वो लोग करते हैं जो झूठ की राजनीति करते हैं
गोरखपुर, 03 मार्च: उत्तर प्रदेश में छठे चरण के लिए 10 जिलों की 57 विधानसभा सीटों पर गुरुवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। छठे चरण के मतदान के बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता और और गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने 300 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया है। साथ ही कहा कि दावे वो लोग करते हैं जो झूठ की राजनीति करते हैं। भाजपा दावे नहीं कर रही है।
Recommended Video

गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, 'पूर्वांचल क्षेत्र में मतदान ऐतिहासिक होगा और बीजेपी को 300 से ज्यादा सीटें मिलेंगी। राम मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। अब यूपी की जनता ने यहां 'राम राज्य' बनाने का फैसला कर लिया है।' रवि किशन ने कहा कि भाजपा दावे नहीं कर रही है। दावे वो लोग करते हैं जो झूठ की राजनीति करते हैं। उत्तर प्रदेश में 70 साल में जो काम नहीं हुए हैं वो पिछले 5 साल में हुए हैं। हम गोरखपुर मंडल की सभी 9 सीटें जीतेंगे।
रवि किशन ने कहा कि जो भी सरकार अपनी प्रजा को, जनता को सुरक्षा व्यवस्था देती है उस सरकार के प्रति सभी के इमोशन जाग जाते है। इसके बाद जितने कार्य पांच साल में हुए उतने कार्य पिछले 70 साल में नहीं हुए। वो हम लोगों की जीत का एक बहुत बड़ा कारण बन रहा है। रवि किशन ने कहा कि छठे और सातवें फेस के चुनाव में हम 300 का आकड़ा पार कर जाएंगे। वहीं, बुलडोजर के सवाल पर रवि किशन ने कहा कि बुलडोजर उन लोगों पर चलता है जो समाज के लिए खतरा होते है।
कहा कि इस बार चुनाव में सबसे अहम मुद्दा सुरक्षा व्यवस्था है। मुफ्त अनाज, बिजली, सड़कों का जाल, पढाई और मेडिकल सिस्टम को मजबूत करना है। ये सबसे बड़ा मुद्दा था। 18 से 19 महीने हमने कोविड के समय में काम किया और मेडिकल सिस्टम हमारी मजबूत रीढ़ की हड्डी बन गया है।












Click it and Unblock the Notifications