Janta Drbar में बोले सीएम योगी, कहा- आप सभी की हर समस्या का होगा त्वरित निदान
CM Yogi Adityanath News Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर में दूर-दूर से आए सैकड़ों फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान सीएम योगी ने फरियादियों के त्वरित समस्याओं के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है।
सुबह से ही फरियादी सीएम योगी के आने का इंतजार कर रहे थे। सीएम योगी के आते ही फरियादियों के चेहरे पर मुस्कान आ गयी। जनता दरबार में दो सौ से अधिक फरियादी आए। सीएम योगी ने एक-एक कर सभी की समस्याएं सुनी।

दूर-दूर से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं सीएम योगी से बताई। सीएम ने सभी की समस्याओं को गंभीरता से सुनी और समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए आश्वासन दिया। इस दौरान भूमि विवाद, इलाज के लिए सहित कई समस्याएं सामने आई।
सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो। आमजन को स्थानीय स्तर पर ही सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए जिससे उन्हें दूर न आना पड़े। भूमि विवाद के मामलों को गंभीरता से लेते हुए उनका निस्तारण किया जाए। किसी भी दशा में अपराध व अपराधियों को नहीं बख्शा जाएगा। भू माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications