CM Yogi ने गुरु गोरक्षनाथ को चढाई खिचड़ी, प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की दी शुभकामनाएं

CM Yogi News Uttar Pradesh: गोरक्षपीठाधीश्वर और सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ब्रम्ह मुहूर्त में मकर संक्रांति के अवसर पर गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाई। इसके साथ ही उन्होंने देश व प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति पर्व की ढ़ेेरों शुभकानाएं दी। गुरु गोरक्षनाथ शिव अवतारी हैंं और इन्हे सैकड़ों वर्ष पूर्व से खिचड़ी चढ़ाने की परंपरा चलती चली आ रही है। गोरखननाथ मंदिर नाथ संप्रदाय का विश्व प्रसिद्ध मंदिर हैं।

पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने ब्रम्ह मुहूर्त में तीन बजे गुरु गोरखनाथ की विशेष पूजा अर्चना की और खिचड़ी चढ़ाई। इसके बाद नेपाल राज परिवार की तरफ से नेपाल राष्ट्र की कामना और कल्याण को लेकर श्रीनाथ जी को खिचड़ी अर्पित की गई। नेपाल राज परिवार की तरफ से खिचड़ी चढ़ाने की परंपरा काफी पुरानी है और पहली खिचड़ी यही की चढ़ती है। उसके बाद आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर का कपाट खोल दिया जाता है।

cm

गुरु गोरक्षनाथ को खिचड़ी चढ़ाने के बाद गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश वासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मकर संक्रांति सूर्य उपासना का महापर्व है। देश में अलग-अलग रुपों में ये पर्व मनाया जाता है। गोरखपुर में गोरखनाथ को आस्था की खिचड़ी चढ़ाई जाती है। लाखों श्रद्धालु यहां आकर अपनी आस्था निवेदित कर रहे हैं। आज खिचड़ी चढ़ाकर हजारों वर्ष पुरानी परंपरा का निर्वहन हुआ।मुख्यमंत्री ने कहा कि मकर संक्रांति किसानों के उमंग और उत्साह का भी पर्व है। इस अवसर पर खिचड़ी दान करना या चढ़ाना इस बात को प्रदर्शित करता है कि किसान जब मेहनत से अन्न उत्पन्न करता है तो उपने इष्ट को दान करता है।

cm

Recommended Video

    CM Yogi ने गुरु गोरक्षनाथ को चढाई खिचड़ी, प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की दी शुभकामनाएं

    रविवार रात से ही गोरखनाथ मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालुओं का आना शुरु हो गया था। सोमवार ब्रम्ह मुहूर्त में ही लंबी कतार देखने को मिली। जैसे ही कपाट खुला श्रद्धालुओं ने गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाई। देश के अन्य प्रदेशों से भी यहां श्रद्धालु आते हैं।

    cm

    कड़ी ठंड के बाद भी लोगों का उत्साह देखने योग्य था। जयकारे के बीच लोग गोरखनाथ मंदिर में प्रवेश कर रहे थे। खिचड़ी मेले में लाखों लोगों के आने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+