स्मार्ट क्लास व आईसीटी लैब्स का सीएम ने किया शुभारंभ,कहा- आत्म अनुशासन का सशक्त माध्यम है शिक्षा
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखपुर में मंडल के 1086 परिषदीय विद्यालयों के स्मार्ट क्लास और 64 ब्लॉक संसाधन केंद्रों में आइसीटी लैब्स का लोकार्पण किया। इस दौरान सीएम ने शिक्षकों से खास अपील भी की और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि शिक्षक ही शिष्य के साथ पूरे समाज का मार्गदर्शन करता है। गुरु का दर्ज ईश्वर से भी बड़ा माना गया है। एक शिक्षक अपने सकारात्मक प्रयासों से देश को नई बुलंदियों तक ले जा सकता है। शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिससे आत्म अनुशासन की भावना पैदा हो सकती है। व्यक्ति समाज व देश से जुड़ सकता है।

सीएम ने कहा कि किसी राष्ट्र को सशक्त बनाना है तो उसे समर्थ बनना पड़ेगा और समर्थ बनने के लिए वहां की शिक्षा को संस्कार युक्त बनाना पड़ेगा। आज समाज में शिक्षा का व्यापक महत्व है। प्रत्येक मां बाप अपने पुत्र को बेहतर शिक्षा देने का सतत प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने गोरखपुर मंडल (देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर व महराजगंज जनपद) के 1086 परिषदीय विद्यालयों के स्मार्ट क्लास एवं 64 ब्लॉक संसाधन केंद्रों में आइसीटी (इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन) लैब्स के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह में प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों के 14360 शिक्षकों को टैबलेट, 3780 को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों को वंडर बॉक्स तथा 1207 दिव्यांग बच्चों को 1980 सहायक उपकरणों के वितरण का भी शुभारंभ हुआ।












Click it and Unblock the Notifications