गंभीरता, संवेदनशीलता और शीघ्रता के साथ आमजन की समस्याओं का हो त्वरित निस्तारण- योगी आदित्यनाथ
CM Yogi News Gorakhpur: उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दरबार में दूर- दूर से आए सैकड़ों फरियादियों की फरियाद सुनी। इसके साथ ही सीएम ने इनके समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश भी दिए हैं।
एक-एक कर सीएम ने सुनी फरियाद सुबह से ही फरियादी सीएम योगी के आने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही सीएम योगी जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों की चेहरे पर मुस्कान आ गयी। सैकड़ों की संख्या में गोरखपुर सहित अन्य जिलों के फरियादी यहां आए हुए थे। सीएम योगी ने एक- एक कर सभी फरियादियों की समस्याएं सुनी। इसके साथ ही सीएम ने सभी फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया।

फरियादियों ने की यह मांग जनता दरबार में ज्यादातर मामले भूमि विवाद, इलाज के लिए धन व लंबित मामलों को लेकर आए। महराजगंज जिले से आई फरियादी ने बताया कि उसकी जमीन पटीदारों ने जबरन कब्जा कर ली। खाली कराने जाने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। इसके साथ ही गोरखपुर की रहने वाली महिला अपने पति के इलाज के लिए धन की मांग को लेकर आई थी।
सीएम ने किया निर्देशित सीएम योगी ने सभी फरियादियों की समस्याएं सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं पर पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से लें। किसी फरियादी को बार-बार पेशान न होना पड़े। जिन्हें इलाज में सरकार से आर्थिक सहायता की आवश्यकता है तो उनके इस्टीमेट की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण कराया जाए।












Click it and Unblock the Notifications