Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अवैध कब्जा करने व कमजोरों को उजाड़ने वाले बख्शे नहीं जाएंगे- योगी आदित्यनाथ

CM Yogi News Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखनाथ मंदिर में लगे जनता दरबार में सैकड़ों फरियादियों की समस्याएं सुनी। शारदीय नवरात्र व विजयदशमी की व्यस्तता के कारण तीन दिनों बाद जनता दरबार लगा। सीएम ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश भी दिया।

बुधवार सुबह से ही भारी संख्या में फरियादी सीएम योगी से मिलने के लिए आतुर दिखे।जैसे ही सीएम जनता दरबार में पहुंचे मानों फरियादियों की समस्याओं का समाधान हो गया हो। सीएम एक- एक कर सभी फरियादियों से मिले और उनकी समस्या जानी। सीएम ने दो सौ से अधिक फरियादियों की फरियाद सुनी।

cm

सीएम योगी ने फरियादियों को आश्वासन देते हुए कहा कि सभी की समस्याओं का त्वरित निदान होगा। आप सब की समस्याओं का निस्तारण ही हमारी प्राथमिकता है। जनता की सेवा ही सर्वोपरि है। प्रदेश की जनता को न्याय सुनिश्चित करने व उन्हें परेशानी न हो इसके लिए सतत कार्य किए जा रहे हैं।

सीएम योगी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें। जनता को स्थानीय स्तर पर न्याय मिले यह भी सुनिश्चित किया जाए। प्रत्येक समस्या का स्थानीय स्तर पर समाधान करें ताकि फरियादियों को परेशान न होना पड़े।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+