' जो इन्हें पकड़ेगा उसे मिलेगा इनाम...,' गोरखपुर पुलिस ने इन गैंगस्टरों पर घोषित किया पुरस्कार
Gorakhpur Police Latest News Hindi Uttar Pradesh: मुख्यमंत्री योगी के शहर गोरखपुर की पुलिस अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए लगातार सक्रिय दिख रही है। इसी क्रम मेंवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा थाना रामगढ़ताल पर पंजीकृत अभियोग में फरार चल रहे कुल 03 व थाना कोतवाली पर पंजीकृत अभियोग में फरार चल रहे 02 अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पुरस्कार घोषित किया गया है जिनका विवरण निम्नवत है-
1. थाना रामगढ़ताल पर पंजीकृत यूपी गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे अपराधी अमरजीत पुत्र हनुमन्त सिंह निवासी केशवाखोर थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर की गिरफ्तारी हेतु 15 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया है ।

2. थाना रामगढ़ताल पर पंजीकृत यूपी गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे अपराधी विनय यादव उर्फ विनोद यादव उर्फ बिन्नी यादव पुत्र छोटेलाल यादव निवासी जंगल सिकरी बाबू साहब थाना खोराबार जनपद गोरखपुर की गिरफ्तारी हेतु 15 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया है ।
3. थाना रामगढ़ताल पर पंजीकृत यूपी गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे अपराधी जसवन्त पुत्र श्याम बिहारी निवासी वैशाली सुराहिया टोला थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर की गिरफ्तारी हेतु 15 हजार रुपये* का पुरस्कार घोषित किया गया है ।
4. थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0 में फरार चल रहे अपराधी राहुल सोनकर पुत्र राजू सोनकर निवासी पुर्दिलपुर काली मन्दिर थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर की गिरफ्तारी हेतु 10 हजार रुपये* का पुरस्कार घोषित किया गया है ।
5. थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0 में फरार चल रहे अपराधी महेश उर्फ मन्टू पुत्र स्व0 वरुण निवासी पुर्दिलपुर काली मन्दिर थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर की गिरफ्तारी हेतु 10 हजार रुपये* का पुरस्कार घोषित किया गया है ।












Click it and Unblock the Notifications