Indian Railway: गुरसहायगंज स्टेशन व जसोदा स्टेशन पर अब इन ट्रेनों का होगा ठहराव, देखें पूरी अपडेट

Railway News Gorakhpur: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 19615 उदयपुर सिटी-कामाख्या एक्सप्रेस का 10 अक्टूबर, 2023 से एवं 19616 कामाख्या-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस का 07 अक्टूबर, 2023 से गुरसहायगंज स्टेशन पर तथा 14723/14724 प्रयागराज जं.-भिवानी-प्रयागराज जं. कालिंदी एक्सप्रेस का जसोदा स्टेशन पर 04 अक्टूबर, 2023 से प्रायोगिक आधार पर ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।

- उदयपुर सिटी से 09 अक्टूबर, 2023 से प्रस्थान करने वाली 19615 उदयपुर सिटी-कामाख्या एक्सप्रेस गुरसहायगंज स्टेशन पर 08.56 बजे पहुँचकर 08.58 बजे प्रस्थान करेगी।

- कामाख्या से 05 अक्टूबर, 2023 से प्रस्थान करने वाली 19616 कामाख्या-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस गुरसहायगंज स्टेशन पर 05.39 बजे पहुँचकर 05.41 बजे प्रस्थान करेगी।

train

- प्रयागराज से 04 अक्टूबर, 2023 से प्रस्थान करने वाली 14723 प्रयागराज जं.-भिवानी कालिंदी एक्सप्रेस जसोदा स्टेशन पर 20.14 बजे पहुँचकर 20.16 बजे प्रस्थान करेगी।

- भिवानी से 03 अक्टूबर, 2023 से प्रस्थान करने वाली 14724 भिवानी-प्रयागराज जं. कालिंदी एक्सप्रेस जसोदा स्टेशन पर 07.10 बजे पहुँचकर 07.12 बजे प्रस्थान करेगी।

गांधी जयन्ती पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

गांधी जयन्ती के अवसर पर एन.ई. रेलवे बालिका इण्टर कॉलेज, गोरखपुर में गांधी जयन्ती के अवसर पर विद्यालय में वृक्षारोपण, स्वच्छता विषय पर भाषण एवं अन्य प्रतियोगितायें आयोजित की गईं। विद्यालय परिसर में मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री अवधेश कुमार द्वारा वृक्षारोपण किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सूरज सिंह रावत ने छात्राओं को महात्मा गाँधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के विचारों से अवगत कराया। इस अवसर पर उप मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री आर.पी. चन्द, शिक्षक/शिक्षिकायें, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्रायें उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+