यूपी: शराब पार्टी के बाद दो युवकों को दौड़ाकर मारी गोली, खून से लथपथ मिली लाशें

Gorakhpur news, गोरखपुर। यूपी के गोरखपुर में बुधवार की देर रात गैंगवार में दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर ​दी गई। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

अपराधी किस्म के थे दोनों युवक

अपराधी किस्म के थे दोनों युवक

मामला गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के कौआबाग रेलवे कॉलोनी का है। आरपीएफ बैरक के पीछे बुधवार की देर रात दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों युवकों के शव बरामद हुए। शवों की शिनाख्त कुशीनगर के रहने वाले शातिर बदमाश रमेश यादव और देवरिया के रहने वाले रानू सिंह के रूप में हुई है। दोनों के ऊपर पहले से ही कई अन्‍य मुकदमे दर्ज रहे हैं।

हत्या से पहले हुई शराब पार्टी

हत्या से पहले हुई शराब पार्टी

गोरखपुर के एसएसपी डॉ. सुनील गुप्‍ता ने बताया कि देर रात करीब 11 बजे पुलिस को डायल-100 पर गोली चलने की सूचना मिली थी। मिली सूचना के आधार पर जब पुलिस शाहपुर इलाके में पहुंची तो कौवाबाग चौकी के पास एक सुनसान घर के पास दो युवकों की लाश मिली। दोनों की पहचान कर ली गई है। उन्होंने सुनसान जगह पर पहले शराब की पार्टी की गई। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया।

जांच के बाद पता चलेगी वजह

जांच के बाद पता चलेगी वजह

एसएसपी ने बताया कि मौके से पुलिस को शराब की बोतलें और खाने की प्‍लेटें भी बरामद हुई हैं। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों के अलावा भी वहां पर 5 से 7 लोग मौजूद थे। किसी बात को लेकर उन लोगों के बीच में विवाद के बाद इस घटना को अंजाम दिया गया है। बहरहाल, जांच के बाद ही स्‍पष्‍ट हो पाएगा कि घटना की वजह क्‍या है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+