कोरोना ने ले ली दो जवान बेटों की जान, बुजुर्ग पिता ने अर्थी को द‍िया कंधा तो रो पड़ा हर शख्‍स

गोरखपुर, मई 21: कोरोना वायरस के संक्रमण से लाखों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। क‍िसी का परिवार खत्‍म हो गया तो क‍िसी ने अपनों को खो दिया। इस बीच यूपी के गोरखपुर से द‍िल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बुजुर्ग ने कोरोना संक्रमण की वजह से अपने दो जवान बेटों को खो दिया। पांच दिन के अंतराल में बुजुर्ग पिता ने ने अपने दो जवान बेटों की अर्थियों को कंधा द‍िया। ज‍िसने भी यह दृश्‍य देखा उसका द‍िल पसीज गया। बुजुर्ग पिता के ऊपर अब पूरे परिवार की जिम्‍मेदारी आ गई है।

two brothers lost life from coronavirus in gorakhpur

एक बेटे की उम्र 36 साल, दूसरे की 32 साल

गोरखपुर के सहजनवां थाना क्षेत्र के गोविन्दपुर द्वितीय इलाके में रहने वाले सिद्धू के दो बेटे थे। बड़ा बेटा राकेश 36 साल का था, जबकि छोटे बेटे राजेश की उम्र 32 साल थी। राकेश पिछले वर्ष सितंबर में कोलकता गया था, जहां वह पेंट पॉलिश का काम करता था। राजेश अपने पिता के साथ घर पर ही रहता था। कोरोना के बाद जब हर जगह काम धंधा बंद होने लगा तब राकेश 30 अप्रैल को घर लौट आया। राकेश के घर लौटने से पूरा परिवार खुश था, लेकिन अगले दिन एक मई को अचानक राकेश को सांस लेने में परेशानी होने लगी। परिजन उसे सीएचसी ठर्रापार ले गए थे, जहां से उसे डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

दो जवान बेटों की मौत से टूट गए बुजुर्ग पिता

घरवाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन तत्काल आक्सीजन न मिल पाने की वजह से राकेश ने दम तोड़ दिया। बड़े भाई की मौत के बाद राजेश ने अंति‍म संस्कार की सारी प्रक्रिया पूरी कराई। इस बीच वह भी कोरोना की चपेट में आ गया। राकेश की मौत के तीन दिन बाद यानी पांच मई को राजेश की भी तबीयत बिगङ़ी और अस्‍पताल ले जाने से पहले घर पर ही उसकी मौत हो गई। राकेश के दो बच्चे हैं। 16 साल का विवेक और 13 साल का हिमांशु। वहीं, राजेश के तीन बच्चे हैं सात साल की उमा, पांच साल का सन्नी और दो साल की अंजली। दोनों बेटों की मौत के बाद सिद्धु पूरी तरह टूट गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+