Gorakhpur: मुर्गा काटने वाले चाकू से दो भाइयों ने की थी युवक की हत्या,पुलिस ने किया गिरफ्तार

Gorakhpur News: गोरखपुर की बेलीपार पुलिस ने युवक की हत्या मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों भाई हैं और मुर्गा काटने का काम करते हैं। सोमवार को मुर्गा काटने वाले चाकू से दोनों ने युवक की हत्या कर दी थी। घटना के बाद से ही दोनों फरार थे। इस मामले में सात लोग आरोपी हैं जिसमें दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि हत्या के बाद से ही दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। इस मामले में सात लोगों पर हत्या का केस दर्ज आरोपियों की तलाश की जा रही थी। दो आरोपियों की मंगलवार सुबह गिरफ्तारी हुई है जिसमें एक महिला है। शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, बेलीपार के जुड़ापुर के रहने वाले राहुल यादव का मुर्गा काटने वाले करन निषाद व संतोष निषाद से विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों भाइयों ने राहुल पर हमला बोल दिया। इस हमले में राहुल गंभीर रुप से घायल हो गया । राहुल को बचाने आए परिवार के विजय यादव का बेटा रुपेश यादव और ओमकार का बेटा अन्नू यादव को भी हमलावर भाइयों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया।गंभीर रुप से घायल राहुल को पुलिस अस्पताल ले गयी। जहां राहुल की मौत हो गयी।












Click it and Unblock the Notifications