जानिए क्या है Transgender Card , जिससे किन्नरों को सरकार की इन योजनाओं का मिलेगा लाभ
गोरखपुर में किन्नरों को खास पहचान देने के लिए टांसजेंडर कार्ड बनाए जा रहे हैं। इस कार्ड से किन्नर सरकार की कई योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।

Gorakhpur News: किन्नरों को समाज की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में किन्नरों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके इसके लिए ट्रांसजेंडर कार्ड बनाए जा रहे हैं। गोरखपुर में आवेदन के अनुसार 15 किन्नरों को यह कार्ड दिया जाएगा। इस कार्ड के बनने से आयुष्मान कार्ड सहित सरकार की कई योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।
15 किन्नर चयनित गोरखपुर में किन्नरों के लिए ट्रांसजेंडर कार्ड बनाए जा रहे हैं। इसके लिए 15 किन्नर चयनित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन के आधार यह प्रक्रिया की पूरी की जा रही है। प्रशासन लगातार किन्नरों को कार्ड बनवाने के लिए जागरुक कर रहा है। अभी तक कुल 17 आवेदन किन्नरों द्वारा किए गए थे,जिसमें दो आवेदन निरस्त होने के बाद 15 आवेदन स्वीकृत किए गए थे।
इस योजना का मिलेगा लाभ
किन्नरों को ट्रांसजेंडर कार्ड मिलेन के बाद आयुष्मान भारत योजना,प्रधानमंत्री आवास,मुख्यमंत्री आवास योजना सहित कई अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। किन्नरों को प्रधानमंत्री आवास भी दिए गए हैं। गोरखपुर विकास प्राधिकरण द्वारा मानबेला में बनाए गए आवासों में सात किन्नरों को आवास दिए गए हैं। किन्नरों को सरकारी योजना में आवास मिलने का यह पहला मामला था।
जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में किन्नरों को जागरुक करने का कार्य किया जा रहा है। ताकि वह समाज की मुख्य धारा से जुड़ते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। टांसजेंडर कार्ड बनाने की प्रक्रिया चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications