Gorakhpur: रेलवे स्टेशन पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर सात सितंबर को महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में शनिवार शाम को जीआरपी व गोरखपुर पुलिस ने रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर 9 के पश्चिमी छोर पर तिकोनिया पार्क के पास से तीन आरोपियों को ग
गोरखपुर,11सितंबर: गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर सात सितंबर को महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में शनिवार शाम को जीआरपी व गोरखपुर पुलिस ने रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर 9 के पश्चिमी छोर पर तिकोनिया पार्क के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।रविवार को एसपी रेलवे अवधेश कुमार सिंह व एसपी क्राइम इंदुप्रभा सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी।इनकी गिरफ्तारी के लिए 5टीमें गठित की गईं थी।

पुलिस अधीक्षक रेलवे डॉक्टर अवधेश सिंह ने बताया कि घटना के बाद से ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही थी।इसके लिए पांच टीमें गठित की गई थी।सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल की मदद से इन आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिली।उन्हें शनिवार देर शाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 9 के पश्चिमी छोर पर तिकोनिया पार्क से गिरफ्तार किया गया है।संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
यह आरोपी हुए गिरफ्तार
- इम्तियाज मुहम्मद अंसारी पुत्र गुड्डू अंसारी निवासी ग्राम भरवा धरमपुर वार्ड नं 5 थाना सलेमपुर जनपद देवरिया उम्र 22 वर्ष।
- अंकित पासवान पुत्र प्रेम पासवान निवासी ग्राम गंदौली थाना राखो जनपद बेगुसराय बिहार उम्र 19 वर्ष
-संतोष चौहान पुत्र जयशंकर चौहान निवासी मुहल्ला कृष्णा नगर चौराहा निकट सरस्वती विद्या मंदिर थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर हाल मुकाम काशीराम आवास ब्लॉक न0 17 थाना खोराबार जनपद गोरखपुर उम्र 21 वर्ष ।
दस हजार का पुरस्कार
एसपी रेलवे ने गिरफ्तार करने वाली टीम को दस हजार नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
सात सितंबर को गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर महराजगंज की रहने वाली एक महिला के साथ तीन आरोपियों ने जबरन दुष्कर्म किया था।महिला नाराज होकर अपने घर से यहां आई थी।तीनों आरोपियों ने उसे जबरन झाड़ी में ले जा कर दुष्कर्म किया था। गंभीर हालत में महिला का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications