गोरखपुर: जमीनी विवाद में पति-पत्नी समेत तीन की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Gorakhpur News गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष में पति-पत्नी सहित तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, गांव में एहतियात के तौर पुलिस और पीएसी तैनात कर दिया है। तीन लोगों की मौत से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

three people killed in gorakhpur land dispute

जानकारी के अनुसार, गोरखपुर जिले के खजनी थाना क्षेत्र कुंवर जोत गांव में शुक्रवार की शाम को एक मकान पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। बता दें कि दुर्गा सिंह और मुंशी यादव के परिवार के बीच जमीन और मकान को लेकर रंजिश चल रही थी। दुर्गा सिंह चार भाई हैं दो भाई पारस और दुलारे रांची में रहते हैं। उन्होंने अपने हिस्से की 26 डिसमिल जमीन मनोहर उर्फ मुंशी यादव को बैनामा कर दिया था तथा मकान को अपने भाई दुर्गा सिंह को बैनामा कर दिया था। जबकि मुंशी यादव का कहना था उन्होंने मकान भी खरीदा है इसी को लेकर उनके बीच विवाद था।

इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी से शुरू हुई विवाद मारपीट में बदल गई। जहां 70 वर्षीय दुर्गा सिंह उनकी पत्नी 60 वर्षीय कलावती देवी की लाठी-डंडे से पीटकर मनोहर उर्फ मंशी यादव के पक्ष के लोगों ने जान ले ली। वहीं दुर्गा यादव की मौत के बाद इस पक्ष ने भी धारदार हथियार से हमला कर मनोहर उर्फ मुंशी यादव को गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर हालत में मुंशी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।

सूचना पर गांव में पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर पहुंचे एसएसपी डा. सुनील गुप्ता ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में जमीनी विवाद सामने आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+