National Protein Day: अगर आप भी जिम जाते हैं तो हो जाइए सावधान, अधिक प्रोटीन से हो सकता है यह बड़ा नुकसान
अच्छे शरीर की चाह में युवाओं द्वारा प्रोटीन पाउडर का अधिक मात्रा में सेवन किया जा रहा है, जो उनके शरीर के कई अंगो पर बुरा असर डालता है।

प्रोटीन पाउडर की ज्यादा हो रही खपत
आंकड़ों पर नजर डाले तो गोरखपुर शहर में तीन सौ से अधिक जिम है, इनमें लाखों लोग व्यायाम करते हैं। जिम संचालकों की सलाह पर अधिकांश लोग प्रोटीन पाउडर का इस्तेमाल शुरु कर देते हैं। वह इसका भी ध्यान नहीं रखते है कि पाउडर कितनी मात्रा में कब लेना है। यह लापरवाही धीरे-धीरे उनके शरीर के दिल, किडनी सहित अन्य कई महत्वपूर्ण अंगो को खराब कर देता है।
संचालक कर रहे युवाओं को प्रेरित
गली मोहल्लों में खुले जिम में मोनोपोली ब्रांड के प्रोटीन पाउडर का सेवन लोगों को कराया जा रहा है। बाजार में बिक रहे प्रोटीन ब्रांड के मुकाबले इनकी कीमत दो से तीन गुना अधिक है। लेकिन अच्छी बॉडी की चाह में युवाओं द्वारा इनका सेवन किया जा रहा है। बाजार में अच्छे ब्रांड के प्रोटीन 200 से 500 ग्राम के पैकेट में हैं जो दो सौ से चार सौ रुपये में बिक रहे हैं। वहीं मोनोपोली वाले प्रोटीन 700 से 1100 रुपये तक हैं। जिम संचालकों को इन पाउडरों में अच्छा कमीशन मिल जाता है। इसलिए यह लोग इन पाउडरों के लिए युवाओं को प्रेरित करते हैं।
दिल व किडनी को करता है खराब
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के न्यूरो सर्जन डॉक्टर सतीश नायक बताते हैं कि युवा वर्ग तेजी से शरीर की मांसपेशियों के विकास के लिए इन प्रोटीन पाउडरों को सेवन करते हैं। इनके ज्यादा सेवन से दिल व गुर्दा दोनों खराब हो जाते हैं। इसमें खराब रसायन होता है जो गुर्दे में फिल्टर करने वाले सिस्टम ट्यूबल्स को खराब कर देता है। इससे क्रॉनिक किडनी डिजीज हो जाती है।
नशे की तरह पड़ जाती है लत
न्यूरो सर्जन डॉक्टर सौरभ श्रीवास्तव बताते हैं कि इसमें मौजूद एनाबुली एस्टेरॉइड शरीर में त्वरित प्रक्रिया के साथ ताकत प्रदान करता है। इसका सेवन बंद करने के बाद कमजोरी महसूस होती है। यह एक नशे के तरह होता है जिसके लोग आदती हो जाते हैं।
Recommended Video

Gorakhpur News: डॉक्टर की लापरवाही से महिला की मौत, संचालक फरार
प्रतिदिन इतनी मात्रा में करें प्रोटीन का सेवन
डॉक्टर सतीश नायक बताते हैं कि एक व्यक्ति को प्रतिदिन 50 ग्राम प्रोटीन की आवश्यकता होती है। यह पौष्टिक आहार से मिल सकता है। प्रोटीन पाउडर के एक चम्मच में 30 से 40 ग्राम प्रोटीन होता है। लेकिन युवा तीन से चार चम्मच प्रोटीन का प्रतिदिन सेवन कर लेते हैं। यह कैंसरकारक होता है।












Click it and Unblock the Notifications