Gorakhpur News: डॉक्टर की लापरवाही से महिला की मौत, संचालक फरार

Gorakhpur News: गोरखपुर के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला की प्राइवेट अस्पताल में ऑरेशन के बाद हालत बिगड़ गयी। गंभीर हालत होने पर डॉक्टरों ने उसे हॉयर सेंटर रेफर कर दिया जहां ले जाते समय उसकी मौत हो गयी। इसके बाद परिजन आक्रोशित हो गये और प्राइवेट अस्पताल पहुंचे। संचालक अस्पताल बंद कर फरार हो गया था। महिला के पति की तहरीर पर कैंपियरगंज पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ।
जानकारी के मुताबिक, कैंपियरगंज के चौमुखा करतहरी की रहने वाली महिला आरती देवी का सीएचसी कैम्पियरगंज के पास स्थित कमला हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन हुआ था। लेकिन, ऑपरेशन के कुछ ही देर बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी। फिर इसे यहां से दूसरे जगह रेफर कर दिया गया। परिजन उसे गोरखपुर के साई हॉस्पिटल लेकर आए जहां उसकी मौत हो गयी। इसके बाद परिजन शव लेकर थाने पहुंच गए। इसकी सूचना मिलते ही हॉस्पिटल कर्मचारी व संचालक ताला बंद कर वहां से फरार हो गए।
Recommended Video

Gorakhpur News: लड़कियों के दो गुटों में हुई जमकर मारपीट, दंग रह गये लोग
दरोगा राकेश कुमार सिंह ने बताया कि, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह पता चल सकेगी। इसके बारे में सीएमओ को भी अवगत करा दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications