गोरखपुर: बाहर से दरवाजा बंद कर सपा नेता की राइफल चुरा ले गए चोर
गोरखपुर के चौरी-चौरा क्षेत्र के देवीपुर गांव में चोरों ने मंगलवार की रात सपा नेता मार्कण्डेय यादव के घर में चोरी की। चोरों ने पहले घर के सभी कमरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए और लाइसेंसी राइफल व नगदी चुरा ले गए। परिजनों

गोरखपुर,20 जुलाई: गोरखपुर के चौरी-चौरा क्षेत्र के देवीपुर गांव में चोरों ने मंगलवार की रात सपा नेता मार्कण्डेय यादव के घर में चोरी की। चोरों ने पहले घर के सभी कमरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए और लाइसेंसी राइफल व नगदी चुरा ले गए। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के मुताबिक,सपा नेता मार्कण्डेय यादव किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। देर रात चोर उनके घर में घुसे और कमरों के दरवाजें बाहर से बंद कर दिया। घर में उनके पिता विश्वनाथ यादव, पत्नी और बच्चे थे। मंगलवार की रात चोर उनके घर में घुस गए। सबसे पहले चोरों ने सभी कमरों और सीढ़ी का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद चोर नेता के कमरे की अलमारी को तोड़ डाला। उनकी आलमारी में रखी लाइसेंसी राइफल और कैश चोरों ने उड़ा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
थानाध्यक्ष चौरी-चाैरा ने बताया कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications