Gorakhpur News: गोरखपुर में तेजी से बढ़ रहा नदियों का जलस्तर,प्रशासन एलर्ट
गोरखपुर व आस-पास की नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।यह नदियां खतरे के निशान की ओर बढ़ रही हैं।ऐसे में आमजन में बाढ़ का भय देखने को मिल रहा है। राप्ती व रोहिन नदियां भी अब तक के सर्वोच्च जलस्तर पर पहुंच गई हैं। नदियों
गोरखपुर,4सितंबर: गोरखपुर व आस-पास की नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।यह नदियां खतरे के निशान की ओर बढ़ रही हैं।ऐसे में आमजन में बाढ़ का भय देखने को मिल रहा है। राप्ती व रोहिन नदियां भी अब तक के सर्वोच्च जलस्तर पर पहुंच गई हैं। नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन अलर्ट है।बाढ़ से निपटने की सभी तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

क्या कहते हैँ आंकड़े जानकारी के मुताबिक, यदि आंकडों पर नजर डाले तो जून, जुलाई एवं अगस्त महीने में औसत से कम बारिश इस साल हुई है। सितंबर महीने में अबतक 62.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, पिछले साल अब तक 48 मिमी बारिश हुई थी। शनिवार को सरयू नदी का जलस्तर अयोध्या पुल के पास 92.48 मीटर रिकॉर्ड किया गया। यह नदी चेतावनी बिन्दु को पार कर चुकी है। जलस्तर खतरे के निशान से 25 सेंटीमीटर नीचे है।
नदियों का वर्तमान जलस्तर
तुर्तीपार में सरयू नदी का जलस्तर 63.80 मीटर रिकॉर्ड किया गया। नदी का जलस्तर यहां भी चेतावनी बिन्दु से ऊपर और खतरे के निशान से 21 सेंटीमीटर नीचे है। राप्ती नदी का जलस्तर 73.45 मीटर रिकॉर्ड किया गया। नदी चेतावनी बिन्दु से 53 सेंटीमीटर नीचे है। रोहिन नदी का जलस्तर 81.19 मीटर रिकॉर्ड किया गया। यह नदी चेतावनी बिन्दु से 25 सेंटीमीटर नीचे है। सभी नदियों का जलस्तर अभी बढ़ रहा है।
बाढ़ खंड दो के अधिशासी अभियंता रूपेश कुमार खरे ने बताया कि नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी हो रही है। सभी तटबंधों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। बाढ़ चौकियां सक्रिय हैं।












Click it and Unblock the Notifications