Gorakhpur News: गोरखपुर में मनबढ़ों के हौसले बुलंद,सिपाही की फाड़ी वर्दी

न दिनों गोरखपुर में मनबढ़ों के हौसले बुलंद हैं। आमजन तक ही इनकी बदमाशी सीमित नहीं है अब यह लोग पुलिसकर्मियों के साथ भी बदमाशी कर रहे हैं। उनके साथ बदसलूकी कर रहे हैं। एक ऐसा ही मामला सामने आया है जो इन मनबढ़ों के बढ़े हौ

Gorakhpur News: इन दिनों गोरखपुर में मनबढ़ों के हौसले बुलंद हैं। आमजन तक ही इनकी बदमाशी सीमित नहीं है अब यह लोग पुलिसकर्मियों के साथ भी बदमाशी कर रहे हैं। उनके साथ बदसलूकी कर रहे हैं। एक ऐसा ही मामला सामने आया है जो इन मनबढ़ों के बढ़े हौसलों को दिखाता है। मूर्ति विसर्जन के दौरान ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों के साथ मनबढ़ों ने बदमाशी की हद कर दी। जब पुलिसकर्मियों ने इन्हें तेज रफ्तार गाड़ी चलाने से रोका तो मनबढ़ पुलिसकर्मियों से उलझ गए और उनकी वर्दी फाड़ दी।

police

जानकारी के मुताबिक, कांस्टेबल राहुल यादव और मनोज यादव चौरी-चौरा के डुमरी खास के बंधू सिंह स्मारक के पास मूर्ति विसर्जन करा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार गाड़ी चलाते कुछ युवक बार-बार आ जा रहे थे। जिससे लोगों को परेशानी हो रही थी।सिपाहियों ने इनको रोकने का प्रयास किया तो मनबढ़ों ने बदसलूकी शुरु कर दी।

सिपाहियों ने जब फोर्स मंगाने की बात की तो युवक वहां से भागने लगे। भागते समय सिपाहियों ने एक युवक की गाड़ी को पीछे से खींच लिया। जिससे वह अपनी गाड़ी वहीं छोड़कर फरार हो गया। कांस्टेबल राहुल यादव की तहरीर पर चौरीचौरा थाने में आरोपी युवक डुमरी खास निवासी अनिल मौर्या पुत्र दूधनाथ मौर्या व पांच छह अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+