UP: धोखे से कराई जमीन की रजिस्ट्री, अब राइफल लेकर दौड़ा रहा बदमाश, एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बदमाश युवक ने पहले तो पीड़ित की जमीन धोखे से रजिस्ट्री करा ली, इसके बाद उसे राइफल लेकर दौड़ा रहा है। बदमाश पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। पीड़ित ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
जानकारी के मुताबिक, गोला क्षेत्र के रकौली गांव के रहने वाले रामदरश ने एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। तहरीर में उन्होंने बताया है कि क्षेत्र के हटवा गांव निवासी राजीव उर्फ राजू व आकाश निषाद ने बैंक से ऋण दिलाने के नाम पर कागजात पर हस्ताक्षर कराकर 27 डिस्मिल जमीन का बैनामा करा लिया। इसके बाद मैंने मंसूखी का केस किया है। इस केस को वापस लेने के लिए अब वह राइफल लेकर मुझे दौड़ा रहा है और जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। बदमाश युवक का राइफल के साथ फेसबुक पर फोटो भी वायरल हुआ है।

एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने कहा है कि इस मामले की जानकारी हुई है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मामला स्पष्ट होने पर आरोपी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications