Summer Special Train: दिल्ली - रक्सौल समर स्पेशल ट्रेन के फेरों की बढ़ी संख्या, देखें डिटेल
Summer Special Train Latest News Uttar Pradesh: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 04026/04025 दिल्ली-रक्सौल-दिल्ली ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी वाया गोरखपुर का संचलन दिल्ली से 08 मई से 10 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को तथा रक्सौल से 09 मई से 11 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को 10 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।
04026 दिल्ली-रक्सौल ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी विशेष गाड़ी 08 मई से 10 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को दिल्ली से 23.05 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद से 23.54 बजे, दूसरे दिन हापुड़ से 00.55 बजे, मुरादाबाद से 02.40 बजे, बरेली से 04.02 बजे, शाहजहाँपुर से 05.10 बजे, सीतापुर से 07.55 बजे, गोंडा से 11.10 बजे, गोरखपुर से 14.10 बजे तथा नरकटियागंज से 17.25 बजे छूटकर रक्सौल 19.00 बजे पहुँचेगी।

वापसी यात्रा में, 04025 रक्सौल-दिल्ली ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 09 मई से 11 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को रक्सौल से 22.00 बजे प्रस्थान कर नरकटियागंज से 23.25 बजे, दूसरे दिन गोरखपुर से 03.25 बजे, गोंडा से 05.50 बजे, सीतापुर से 09.10 बजे, शाहजहाँपुर से 11.30 बजे, बरेली से 12.32 बजे, मुरादाबाद से 14.10 बजे, हापुड़ से 15.50 बजे तथा गाजियाबाद से 16.50 छूटकर दिल्ली 17.45 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में एल.एस.एल.आर.डी. का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 04, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 01 कोच सहित कुल 21 कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications