Gorakhpur News: डीडीयू की बढ़ी डिमांड, 44 हजार से अधिक छात्रों ने किया आवेदन
Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में संचालित स्नातक, परास्नातक एवं पाठ्यक्रमों में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों ने विशेष रूचि दिखाई। शैक्षणिक सत्र 2023-24 में रेजिस्ट्रेशन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 69,828 रही तथा 44,246 अभ्यर्थियों ने शुल्क जमा कर आवेदन दाखिल किया था। जो शैक्षणिक सत्र 2022-23 की तुलना में अधिक है। पिछले सत्र में कुल 65,121 अभ्यर्थियों ने रेजिस्ट्रेशन कराया तथा 43,881 ने आवेदन किया था।
ज्ञातव्य है कि गोरखपुर विश्वविद्यालय ने जनवरी 2024 में नैक मूल्यांकन में ए प्लस प्लस ग्रेड तथा 3.78 ग्रेड हासिल कर इतिहास रचा था और देश के शीर्ष चार विश्वविद्यालयों में स्थान बनाया था। इसका प्रभाव विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए 20 मार्च को शुरू हुए आवेदन पर भी दिखा और पिछले शैक्षणिक सत्र की तुलना में ज्यादा विद्यार्थियों ने रेजिस्ट्रेशन किया और शुल्क जमा कर आवेदन भी किया। करीब 21 राज्यों से विद्यार्थियों ने विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन किया।

शैक्षणिक सत्र 2021-22 में ज्यादा विद्यार्थियों ने पंजीकरण (करीब 90,000) कराया था लेकिन शुल्क सहित कुल आवेदन की संख्या 50,909 थी जिसमें करीब 6,000 पीएचडी के लिए आवेदन भी शामिल थे। शैक्षणिक सत्र 2021-22, 2022-23 तथा 2023-24 की तुलना की जाए तो 2022-23 में केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातक तथा परास्नातक में प्रवेश के लिए सीयूईटी परीक्षा शुरू होने के बाद भी दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय आज पूर्वांचल के साथ साथ देश भर के विद्यार्थियों की पहली पसंद है।
स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों में विशेष रुचि विश्वविद्यालय द्वारा शुरू किए गए रोजगारपरक एवं कौशल विकास वाले स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों ने पूरे देश से विद्यार्थियों को आकर्षित किया है। बीटेक में 2022-23 में 1061 आवेदन थे जो 2023-24 में बढ़ कर 1142 अभ्यर्थियों ने शुल्क सहित आवेदन किया। होटल मैनेजमेंट में 61 से बढ़ कर 86 आवेदन हो गए। बीसीए में 1828 से बढ़ कर 2565 आवेदन हो गए थे। एमबीए में 437 की तुलना में 723 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था।












Click it and Unblock the Notifications