Gorakhpur News: जिला करागार में तैनात सिपाही के खाते से उड़ाए गए लाखों, पुलिस कर रही यह काम

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई हैं। यहां साइबर अपराधियों ने एक सिपाही को ही अपना निशाना बना लिया और उसके खाते से 3.80 लाख रुपये उड़ा दिए। शाहपुर पुलिस धोखाधड़ी का केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, देवेंद्र कुमार गोरखपुर जिला कारागार में हेड वार्डर पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने शाहपुर पुलिस को प्रार्थना-पत्र देकर बताया कि पिछले शनिवार को क्रेडिट कार्ड बंद करने के लिए गूगल पर एक बैंक का कस्टमर केयर नंबर खोज रहा था, इसी दौरान एक अनजान नंबर से फोन आया और उधर से कहा कि आपकी क्या समस्या है? पीड़ित ने बताया कि मुझे अपना क्रेडिट कार्ड बंद कराना है।

gorakhpur

साइबर अपराधी ने उनसे बैंक डिटेल ले ली और एनीडेस्क एप डाउनलोड कराकर क्रेडिट कार्ड और बैंक एकाउंट की डिटेल भरा लिया और कहा कि क्रेडिट कार्ड थोड़ी देर में बंद हो जाएगी। कुछ देर बाद सिपाही के खाते से पैसे कटने का मैसेज आया। यह देख उनके होश उड़ गए और तत्काल पीड़ित सिपाही ने पुलिस को सूचना दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+