गोरखपुर: जेल से छूटे रेप के आरोपी ने 7 साल की मासूम से की हैवानियत, गिरफ्तार

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सात साल की मासूम से दरिंदगी की वारदात सामने आई है। युवक ने बच्ची के मुंह के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ हैवानियत की। इसके बाद उसे झोपड़ी में छोड़कर फरार हो गया। बेटी को तलाशते हुए महिला झोपड़ी में पहुंची, जहां बच्ची खून से लथपथ पड़ी थी। बच्ची की मां ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि युवक रेप के मामले में पहले भी मुंबई में जेल जा चुका है। पांच महीने पहले ही जेल से छूटकर गांव आया था।

seven year old girl misdeeds in gorakhpur

मामला गगहा इलाके के एक गांव का है। जानकारी के मुताबिक, रविवार की दोपहर बच्ची के पिता भैंस चराने चले गए थे और बच्ची की मां कुछ ही दूरी पर घास साफ कर रही थी। इसी दौरान गांव का युवक सिंटू राव बंधे पर स्थित उसकी झोपड़ी में घुस आया। बच्ची को अकेला पाकर उसने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दे डाला। मां जब झोपड़ी में पहुंची तो वहां बच्ची की हालत देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। लोकलाज के डर से मां ने पहले इसकी सूचना थाने पर नहीं दी। जब गांव के अन्य लोगों को इसकी खबर हो गई तब सोमवार की सुबह बच्ची की मां ने आरोपी सिंटू राव के खिलाफ गगहा थाने में तहरीर दी।

पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी सिंटू के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बच्ची का मेडिकल के लिए भेजा गया है। बच्ची की मां ने बताया कि आरोपी पहले उसे भी छेड़ता था। बता दें, आरोपी सिंटू खुद दो बेटियों का बाप है। बड़ी बेटी 14 साल तो छोटी 16 साल की है। आरोपित का पांच साल से उसकी पत्नी से कोई रिश्ता नहीं है। 5 साल पहले दोनों बेटियों को लेकर वह कोलकत्ता चली गई थी। सिंंटू मुंबई मेें रहता था। ग्रामीणों की मानें तो सिंटू मुंबई में रेप के आरोप में जेल गया था। पांच महीने पहले जेल से छूटने के बाद ही गांव आया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+