गोरखपुर: सीजेएम कोर्ट में पेश हुए कैबिनेट मंत्री संजय निषाद,मिली राहत

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद बुधवार को सीजेएम कोर्ट गोरखपुर में पेश हुए।उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट था।दोपहर करीब 12 बजे वह कोर्ट में हाजिर हुए।कसरवल कांड में कैबिनेट मंत्री पर कई मामले दर्ज हैं। आज इसी मामले में सीजेएम कोर

गोरखपुर,10 अगस्त

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद बुधवार को सीजेएम कोर्ट गोरखपुर में पेश हुए।उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट था।दोपहर करीब 12 बजे वह कोर्ट में हाजिर हुए।कसरवल कांड में कैबिनेट मंत्री पर कई मामले दर्ज हैं। आज इसी मामले में सीजेएम कोर्ट व एमपीएमएलए कोर्ट में हाजिर हुए।हालांकि कोर्ट ने दोनों मामलों में तारीख बढ़ा दी है।एक तरफ जहां रेलवे आरपीएफ द्वारा किए गए केस में उन्हें दोबारा 17 अगस्त को पेश होना है जबकि कसरवल कांड मामले में अभी तिथि निर्धारित नहीं हुई है।

sanjay nishad

सीजेएम कोर्ट में संजय निषाद
जानकारी के मुताबिक,मत्सपालन मंत्री संजय निषाद दोपहर 12 बजे के करीब सीजेएम कोर्ट में पेश हुए।यहां इनके वकील ज्ञान प्रकाश निषाद में इनका पक्ष रखा।सभी के पक्ष लेने के बाद कोर्ट ने कसरवल कांड मामले में मंत्री का वारंट निरस्त किया। अगले सुनावाई पर आने को कहा।
डॉक्टर संजय निषाद ने कहा कि मामला कोर्ट में है।कोर्ट का निर्णय सर्वोपरि होगा।किन्हीें कारणों में मैं कोर्ट नहीं आ पा रहा था। कोर्ट ने अगली सुवाई के लिए बुलाया है। तिथि अभी निर्धारित नहीं हुई है।

एमपी एमएलए कोर्ट में भी हुए हाजिर
सीजेम कोर्ट में पेश होने के बाद कैबिनेट मंत्री कसरव कांड से ही संबंधित अन्य मामले एमपी एमएमल कोर्ट में भी हुए हाजिर।

क्या है कसरवल कांड सरकारी नौकरी में निषादों को पांच फीसदी आरक्षण देने की मांग को लेकर वर्ष 2015 में सहजनवां के कसरवल में बवाल हुआ था। आंदोलनकारी व पुलिस-प्रशासन आमने-सामने आ गए थे। बवाल के दौरान एक युवक की मौत हो गई थी। इससे नाराज आंदोलनकारियों ने रेलवे ट्रैक बाधित कर दिया था। रेल की पटरियां उखाड़ दी गई थीं। इससे ट्रेनों का आवागमन ठप हो गया था। इस मामले में आरपीएफ ने भी मुकदमा दर्ज किया था।

वकील ने दी जानकारी कैबिनेट मंत्री के वकील ज्ञान प्राकश निषाद ने बताया कि दोनों मामलों आगे की तारीख मिली है।सीजेम कोर्ट मामले में अपनी तिथि निर्धारित नहीं हुई है जबकि आरपीएफ मामले में दोबारा 17 अगस्त की तारीख मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+