जल्द होगा गोरखपुर एयरपोर्ट का विस्तार,सांसद रवि किशन ने रक्षा मंत्री से की मुलाकात

गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने गुरुवार को देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात।इस दौरान उन्होंने गुरु गोरक्षनाथ एयरपोर्ट के विस्तार की मांग की एंव गोरखा रेजीमेंट की जमीन कैंट स्टेशन में मिलाने की भी मांग की।

गोरखपुर,21जुलाई:गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने गुरुवार को देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात।इस दौरान उन्होंने गुरु गोरक्षनाथ एयरपोर्ट के विस्तार की मांग की एंव गोरखा रेजीमेंट की जमीन कैंट स्टेशन में मिलाने की भी मांग की।

ravi kishan
सांसद ने कहा कि गोरखपुर उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध शहर है। यहां पीएम मोेदी व सीएम योगी के नेतृत्व में विकास कार्य तेजी से हो रहा है।यहां अनेक औद्योगिक ईकाईया विकसित हो रही है।पर्यटकों की संख्या में आए दिन बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में यहां वायुसेवा और बढ़ाने की जरुरत है।

एयरपोर्ट का हो विस्तार
सांसद ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से कहा कि वर्तमान समय में कुल 13 उड़ाने एयरपोर्ट से हो रही हैं। जो कम है। यदि सेना की 35से 40 एकड़ जमीन एयरपोर्ट अथारिटी को दे दी जाए तो यहां से प्रतिदिन 35 उड़ाने संभव हो सकेंगी। और एप्रन का भी विस्तार हो जाएगा जिससे कई जहाज एक साथ पार्क हो सकेंगे।गोरखपुर जिला प्रशासन एंव भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण जमीन की अदला बदली को लेकर तैयार है।इसका प्रस्ताव भी केंद्र सरकार को भेजा गया है। इस प्रस्ताव को स्वीकृत प्रदान करने की कृपा करें।

जीआरडी की जमीन रेलवे को हस्तांतरित करने की मांग
सांसद ने कहा कि कैंट स्टेशन नेशनल हाईवे से सीधा जुड़ सके और एम्स में आने वाले मरीजों ,यात्रियों और आमजन को आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सके इसके लिये जीआरडी की जमीन को रेलवे को हस्तांतरित करना होगा । गोरखा रिक्रुटमेन्ट डिपो की 7790 वर्ग मीटर जमीन रेलवे को मिलने के बाद कैंट स्टेशन पर यात्रियों के आवागमन और अन्य सुविधाओ को और बेहतर किया जा सकेगा।यह जमीन मिलने के बाद दूर दूर से एम्स दिखाने आने वाले मरीजों को उत्तम रेल सुविधा मिलेगी।

रक्षा मंत्री ने सांसद रवि किशन को आश्वासन देते हुए कहा कि यह प्रस्ताव आम नागरिकों के हित व उनके विकास से संबंधित है ।इसलिए इस पर अवश्य विचार किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+