केंद्रीय कृषि मंत्री से रवि किशन ने की मांग, गोरखपुर में खुले पैंकेजिंग हाउस
गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने मंगलवार को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात की।इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।साथ ही गोरखपुर में चल रहे विकास कार्यों के बारे में भी जानकार

गोरखपुर,19 जुलाई: गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने मंगलवार को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात की।इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।साथ ही गोरखपुर में चल रहे विकास कार्यों के बारे में भी जानकारी दी। सांसद ने किसानों के बेहतर भविष्य के लिए गोरखपुर में कृषि कार्यालय खोलने की मांग कृषि मंत्री से की।
सांसद रवि किशन ने कहा कि किसानों का हित भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों के हित में अनेकों कार्य किए हैं और कर रहे हैं।भाजपा सरकार में किसानों की दशा व दिशा दोनों में सुधार हुआ है। किसान लगातार उन्नत के पथ पर अग्रसर हैं।सरकार की बहुत सारी योजनाएं अभी किसान हित में लागू होने वाली हैं।
कृषि प्रधान क्षेत्र है
सांसद रवि किशन ने केंद्रीय कृषि मंत्री से कहा कि गोरखपुर,देवरिया,महराजगंज,कुशीनगर,मऊ,बलिया सहित पूर्वांचल का पूरा बेल्ट कृषि प्रधान है। किसानों की आय का प्रमुख श्रोत है। किसान यहां सब्जी की खेती भी करत हैं ।जो एक बड़े पैमाने पर की जाती है। सब्जियों की अच्छी कीमत उन्हें नहीं मिल पाती है।
पैंकेजिंग हाउस की हो स्थापना
सांसद ने कृषि मंत्री से कहा कि सब्जियों के अच्छी पैदावार के बाद भी उन्हें अच्छी कीमत न मिलने का कारण किसी पैकेजिंग हाउस या कृषि कार्यालय का न होना है। इसके न होने से सब्जियां औने-पौने दामों में बेचने को किसान मजबूर है। ऐसे में गोरखपुर में एक पैकेजिंग हाउस का खोला जाना बेहद आवश्यक है।
कृषि मंत्री ने दिया आश्वासन
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि किसानों का हित हमारी प्राथमिकता है। आपने जो बताया है उसका संज्ञान लेते हुए मैँ इस योजना पर विचार करुंगा।












Click it and Unblock the Notifications