Gorakhpur News: निजी अस्पताल में युवती के साथ रेप,केस दर्ज
गोरखपुर के पादरी बाजार स्थित न्यू लाइफ हॉस्पिटल में रिशेप्सन पर काम करने वाली युवती के साथ अस्पताल के ही संचालक ने जबरन दुष्कर्म किया और उसे जान से मारने की धमकी दी।युवती को उसने सेलरी देने अपने केबिन में बुलाया था।लड़की
गोरखपुर,22अगस्त: गोरखपुर के पादरी बाजार स्थित न्यू लाइफ हॉस्पिटल में रिशेप्सन पर काम करने वाली युवती के साथ अस्पताल के ही संचालक ने जबरन दुष्कर्म किया और उसे जान से मारने की धमकी दी।युवती को उसने सेलरी देने अपने केबिन में बुलाया था।लड़की ने जब उसका विरोध किया तो उसने उसकी पिटाई भी की।इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।आरोपी की गिरफ्तारी अभी नहीं की गई है।

जानकारी के मुताबिक,पादरी बाजार स्थित 'न्यू लाइफ हॉस्पिटल' में एक युवती रिसेप्शनिस्ट के पद पर काम कर रही थी। उसे पिछले छह माह से सेलरी नहीं मिली थी।अस्पताल के मालिक मणि पांडेय ने शनिवार देर रात उसे सेलरी देने के लिए अपने केबिन में बुलाया और उसने सेलरी से बहुत कम पैसा उसे दिया।जिस पर युवती ने विरोध करते हुए पूरी सेलरी मांगी। पूरी सेलरी मांगने पर संचालक भड़क गया और मारने की धमकी देने लगा।उसके बाद उसने मेरे साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और बुरी तरह पीटा।
युवती ने बताया कि अस्पताल के संचालक ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और उसे जान से मारने की धमकी दी। सुबह जैसे ही थोड़ा उजाला हुआ मैं अस्पताल से निकल गई और अपने घर पहुंची। घर पर परिवार के लोगों को इसके बारे में बताया। सभी लोग परेशान हो गए। इसके बाद मैं रविवार की शाम अपने परिवार के लोगों के साथ शाहपुर थाने पहुंची। जहां पुलिस ने मेरा अप्लीकेशन ले लिया और कहा, रात में केस दर्ज कर लिया जाएगा।
इंस्पेक्टर शाहपुर रणधीर मिश्रा ने बताया, युवती की शिकायत पर लाइफ हॉस्पिटल के संचालक मनि पांडेय के खिलाफ रेप और मारपीट का केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications