Raksha Bandhan 2025: गोरखपुर में सज गईं राखी की दुकानें, दुकानदारों ने बताया कितनी वेरायटी है मौजूद?
Raksha Bandhan 2025 Latest News Hindi Gorakhpur: बहन और भाई के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व 9 अगस्त को मनाया जाएगा। इसे लेकर तैयारियां तेज हो गईं हैं। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में दुकानें सज चुकी हैं। लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी बीच वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव ने दुकानदारों से बातचीत की और किन राखियों की डिमांड इस बार है यह जाना। इसके साथ ही कई अन्य बिंदुओं पर चर्चा की।
गोरखपुर के असुरन चौक पर राखी की दुकानें भारी संख्या में हैं। मुख्य सड़क के दोनों तरफ राखी की दुकानें इस तरीके से सजी हैं जो आते जाते लोगो का मन मोह रहीं हैं। दुकानों को देख लोग खुद आकर्षित हो रहे हैं। इसके साथ ही जिले में जगह जगह दुकानें सज चुकी हैं।

असुरन स्थित दुकान के मालिक मनोज यादव कहते हैं कि इस बार भी इस पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। बारिश की वजह से अभी मार्केट थोड़ा डाउन है लेकिन अभी अच्छे व्यापार की उम्मीद है। इस बार लुंबा, राजस्थानी राखियों की मांग है।

सपना जायसवाल कहती हैं कि इस बार पीली राखियां भी बिक रही है। बच्चों के लिए भी कार्टून वाली राखियां हैं। एक दो दिन में व्यापार अच्छा होने की उम्मीद है।
मोहम्मद नसीफ बताते हैं कि खरीददारी अच्छी चल रही। शाम के समय भीड़ हो रही है।नजरबट्टू राखी बहुत यूनिक है। इसकी डिमांड भी बहुत है। इसके साथ ही राजस्थानी, मारवाड़ी, गुजराती राखियों की डिमांड है।

मोहम्मद आसिफ ने बताया कि इस बार भैया भाभी राखी सेट लोगो को पसंद आ रहा है। मारवाड़ी राखी भी खरीदी जा रही है। बच्चों के लिए बहुत सारी राखियां तैयार हैं। छोटा भीम, सुपरमैन सहित कई हैं।
दुकानदारों ने बताया कि ये लोग कोलकाता, गुजरात , राजस्थान से ज्यादा राखी ला रहें हैं।













Click it and Unblock the Notifications