Railway Update: दोहरीकरण कार्य के चलते ट्रेनों का हुआ निरस्तीकरण व मार्ग परिवर्तन, देखें पूरी लिस्ट
दोहरीकरण कार्य के चलते रेलवे ने कुछ ट्रेनों को निरस्त किया है। इसके साथ ही कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन भी किया गया है।

Gorakhpur News: रेलवे प्रशासन द्वारा पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के मल्हौर-लखनऊ रेल खंड पर स्थित डालीगंज-बादशाहनगर-गोमतीनगर-मल्हौर स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण के परिप्रेक्ष्य में 21 से 28 फरवरी, 2023 तक प्री-नाॅन इंटरलाॅक एवं 01 से 03 मार्च, 2023 तक नाॅन इंटरलाॅक कार्य एवं 03 मार्च, 2023 को रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण हेतु कई गाड़ियों का संशोधित निरस्तीकरण एवं मार्ग परिवर्तन किया गया है।
निरस्तीकरण
- फर्रूखाबाद से 03 मार्च, 2023 को चलने वाली 15084 फर्रूखाबाद-छपरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
मार्ग परिवर्तन
- गोरखपुर से 02 एवं 03 मार्च, 2023 को चलने वाली 12511 गोरखपुर-कोचुवेली एक्सप्रेस निर्धारित समय पर परिवर्तित मार्ग मनकापुर-अयोध्या-सुल्तानपुर-प्रतापगढ़-प्रयागराज जं.-कानपुर सेन्ट्रल के रास्ते चलायी जायेगी।
- कोचुवेली से 28 फरवरी एवं 01 मार्च, 2023 को चलने वाली 12512 कोचुवेली-गोरखपुर एक्सप्रेस निर्धारित समय पर परिवर्तित मार्ग कानपुर सेन्ट्रल-प्रयागराज जं.-प्रतापगढ़-सुल्तानपुर-अयोध्या-मनकापुर के रास्ते चलायी जायेगी।
- दरभंगा से 21 फरवरी से 03 मार्च, 2023 को चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग बुढ़वल-सीतापुर-मुरादाबाद-गाजियाबाद के रास्ते चलायी जायेगी।
- नई दिल्ली से 21 फरवरी से 03 मार्च, 2023 को चलने वाली 02570 नई दिल्ली-दरभंगा विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग गाजियाबाद-मुरादाबाद-सीतापुर-बुढ़वल के रास्ते चलायी जायेगी।
Recommended Video
यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के क्रम में रेलवे सुरक्षा बल, सीवान द्वारा जांच के दौरान गाड़ी संख्या 12553 के सीवान स्टेशन आगमन पर यात्रियों की भीड़ में यात्री सामानों की चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को खड़ी गाड़ी के यात्री के चोरी किये गये मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया। 18 फरवरी, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल, फर्रूखाबाद द्वारा हरसिंहपुर गोवा स्टेशन यार्ड में निगरानी के दौरान रेलवे सम्पत्ति की चोरी करने वाले एक शातिर चोर को ई-रिक्शा पर सिगनल केबिल एवं अन्य रेल सम्पत्ति के साथ गिरफ्तार किया गया।












Click it and Unblock the Notifications