Railway Update: निरस्त रहेगी जम्मूतवी एक्सप्रेस,यात्रा से पहले देखें पूरी डिटेल

यात्रियों के लिए जरुरी खबर है।खासकर उन यात्रियों के लिए जो जम्मूतवी एक्सप्रेस में यात्रा करने जा रहे हैं।उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल के बारी ब्राह्मण स्टेशन पर सेटेलाइट फ्रेट टर्मिनस का कार्य होने के कारण ब्लॉक लिया गय

गोरखपुर,27 अगस्त: यात्रियों के लिए जरुरी खबर है।खासकर उन यात्रियों के लिए जो जम्मूतवी एक्सप्रेस में यात्रा करने जा रहे हैं।उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल के बारी ब्राह्मण स्टेशन पर सेटेलाइट फ्रेट टर्मिनस का कार्य होने के कारण ब्लॉक लिया गया है। इसके चलते जम्मूतवी एक्सप्रेस सहित कुछ ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं जबकि कुछ को रिशिड्यूल किया गया है।

train

सीपीआरओं पंकज कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में सेटेलाइट फ्रेट टर्मिनमस कार्य के चलते कुछ ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है।जल्द ही इनका संचालन शुरु कर दिया जाएगा।

निरस्तीकरण-

- जम्मूतवी से 09 सितम्बर, 2022 को चलने वाली 12492 जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

- बरौनी से 11 सितम्बर, 2022 को चलने वाली 12491 बरौनी-जम्मूतवी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

- जम्मूतवी से 11 सितम्बर, 2022 को चलने वाली 12208 जम्मूतवी-काठगोदाम एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

- काठगोदाम से 13 सितम्बर, 2022 को चलने वाली 12207 काठगोदाम-जम्मूतवी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

- गोरखपुर से 12 सितम्बर, 2022 को चलने वाली 12587 गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

- जम्मूतवी से 13 सितम्बर, 2022 को चलने वाली 15098 जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

मार्गो की वहन क्षमता बढ़ी
पूर्वोत्तर रेलवे के रूट पर ट्रैक क्षमता लगातार बढ़ रही है। गोल्डेनगंज- गोरखपुर कैंट, गोरखपुर कैंट-बाराबंकी, इंदारा-फेफना, रामपुर-लालकुआं, मुरादाबाद-रामनगर, मनकापुर-अयोध्या, गोरखपुर-नकहा जंगल, सीतापुर-खैराबाद, गोंडा-सुभागपुर, शाहगंज-आजमगढ़ और सीवान-हथुआ रेलमार्ग पर मालगाड़ियां दस टन अधिक माल लेकर चल सकेंगी।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार बुढ़वल- सीतापुर, कानपुर अनवरगंज- फर्रूखाबाद, फर्रूखाबाद- कासगंज एवं कासगंज- मथुरा रेलमार्ग को भी उच्च लदान क्षमता रूट के लिए मानक के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। इसके बाद माल परिवहन में सरलता आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+