Teachers Day: गोरखपुर के प्रवीण को राज्य शिक्षक पुरस्कार
शिक्षक दिवस के अवसर पर सोमवार को गोरखपुर के गगहा ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलकुर में सहायक शिक्षक प्रवीण कुमार मिश्रा को राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करन
गोरखपुर,4 सितंबर:शिक्षक दिवस के अवसर पर सोमवार को गोरखपुर के गगहा ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलकुर में सहायक शिक्षक प्रवीण कुमार मिश्रा को राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए इसके पूर्व भी प्रवीण कई पुरस्कार पा चुके हैं।

प्रवीण मिश्रा ने बताया कि राज्य शिक्षक पुरस्कार मिलने पर काफी उत्साहित हूं।मेरी प्राथमिकता छात्रों का बेहतर भविष्य है।यही मेरे जीवन का लक्ष्य भी है। इसके जरिये हम अपने लक्ष्य तक पहुंचेगे। विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना उद्देश्य है। जिससे वे भविष्य में देश और समाज के विकास में अपना योगदान दे सकें।
मिल चुकी है यह उपलब्धि राज्य पुरस्कार से पहले प्रवीण वर्ष 2019 में महोबा में आयोजित राज्य स्तरीय शैक्षिक गुणवत्ता उन्नयन कार्यशाला में उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार, वर्ष 2020 में वाराणसी में आयोजित राज्य स्तरीय शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन कार्यशाला तथा बेसिक शिक्षा प्रयागराज द्वारा 2022 में प्रयागराज में आयोजित प्रादेशिक शिक्षा समागम में सम्मानित हो चुके हैं। इसके अलावा बेसिक शिक्षा विभाग गोरखपुर द्वारा शैक्षिक उन्नयन के लिए उत्कृष्ट मार्गदर्शक पुरस्कार, जनपदीय नवाचार मेला में पुरस्कार तथा क्षेत्रीय विज्ञान व प्रौद्योगिकी केंद्र वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला के तत्वावधान में 2022 में आयोजित विज्ञान फिल्म उत्सव में शैक्षिक फिल्म वर्ग में भी पुरस्कार इनके नाम हैं।
राज्य शिक्षक पुरस्कार
प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने शनिवार को राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित होने वाले शिक्षकों की पूरी सूची जारी कर दी थी। राज्य शिक्षक पुरस्कार- 2021 के लिए गठित चयन समिति ने प्रत्येक जिले से एक-एक सर्वश्रेष्ठ शिक्षक का चयन किया है।












Click it and Unblock the Notifications