UP : शादी समारोह में गया था प्रधान, फोन पर किसी से हुई लंबी बात,ऐसे हो गयी मौत

गोरखपुर के हरपुर बुदहट क्षेत्र में प्रधान का शव उसके कमरे में फंदे से लटकता मिला। इस घटना से सभी हैरान व दु:खी हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

dead

Gorakhpur News: गोरखपुर के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के टिकरिया गांव में रविवार की सुबह शिवाजी यादव का शव फंदे से लटकता मिला। वह इस गांव के प्रधान भी थे। उनकी मौत से गांव के लाेग अचंभित हैं। उनका कहना है कि शादी समारोह में शामिल होने के बाद ऐसा क्या हो गया कि प्रधान ने फंदे से लटक कर जान दे दी। यह बात किसी को समझ में नहीं आ रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, टिकरिया गांव के प्रधान शिवाजी यादव हार्डवेयर की दुकान चलाते थे। उनके परिवार में मां,पत्नी व बेटे हैं। पत्नी बेटे को लेकर गोरखपुर शहर में रहती है। मां गांव पर ही रहती है। शनिवार रात शिवाजी यादव गांव में विवाह समारोह में शामिल होकर घर लौटे थे। रात में उन्होंने मोबाइल पर लंबी बात करते सुना था। फिर वह सोने चले गए थे। सुबह वह रोज टहलने जाया करते थे। उनके कुछ साथी भी उनके साथ जाया करते थे। रोज की तरह कुछ लोग सुबह टहलने जाने के लिए उनका इंतजार कर रहे थे। आवाज देने के बाद भी जब वह नहीं आए तो दोस्त टहलने चले गए। दोस्त टहलने के बाद फिर उन्हें आवाज दिए जब कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी तो उन्होंने खिड़की से अंदर देखा। अंदर का दृश्य देख दोस्त हैरान रह गए। प्रधान का शव फंदे से लटक रहा था। इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एक अन्य मामले में गीडा क्षेत्र के देईपार में किराए का कमरा लेकर रह रहे व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, व्यक्ति पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। वह गीडा में चाय की दुकान चलाता था। वह देईपार में परमेश्वर पांडे के मकान में रहता था। बहुत देर तक जब उसका दरवाजा नहीं खुला तो मकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस खिड़की तोड़कर उसे कमरे से बाहर निकाला।

Recommended Video

    गोरखपुर: डोली की जगह उठी बेठी की अर्थी, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+